फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   विज्ञान के मॉडल बनाकर विजेताओं ने पाया पुरस्कार

विज्ञान के मॉडल बनाकर विजेताओं ने पाया पुरस्कार

Sun, 13 Jan 2019 06:50 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 13 Jan 2019 06:50 PM IST
विज्ञापन
विज्ञान के मॉडल बनाकर विजेताओं ने पाया पुरस्कार
बदायूं। विज्ञान क्लब बदायूं के तत्वावधान में पुलिस मॉडर्न स्कूल में जल बचाओ पर गोष्ठी, विज्ञान मॉडल और पोस्टर प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी वैज्ञानिक सोच उजागर की।
विज्ञापन

गोष्ठी की मुख्य विकास अधिकारी रमेशचंद्र ने फीता काटकर शुरुआत कराई। उन्होंने प्रतिभागियों के मॉडलों का अवलोकन किया। प्रतिभागियों ने जल संरक्षण से जुड़े पोस्टर भी बनाए। उन्होंने वैज्ञानिक सोच उजागर करते हुए पोस्टर के माध्यम से जागरूकता का संदेश भी दिया। साथ ही उन्होंने गोष्ठी में जल संरक्षण पर अपना पक्ष रखा। विशिष्ट अतिथि एसपी सिटी जितेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि वैज्ञानिक सोच विकसित होने से समाज को नई दिशा प्राप्त होती है। मुख्य विकास अधिकारी और एसपी सिटी ने विजेता प्रतिभागियों में प्रियंका आर्य, माधवी सिंह और अनुष्का माहेश्वरी को चेक देकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक विवेक जौहरी, प्रधानाचार्य शैलेंद्र बतरा, रत्ना दीक्षित, विक्रांत जौहरी आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed