{"_id":"5b4b97f94f1c1b37748b4eb2","slug":"201531680761-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में जन औषधि केंद्र शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में जन औषधि केंद्र शुरू
Updated Mon, 16 Jul 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। प्रधानमंत्री जन औषधि योजना के तहत जिला अस्पताल पुरुष और महिला में रविवार को जन औषध केंद्र शुरू हो गया। इसका उद्घाटन सदर विधायक महेशचंद्र गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य, चेयरमैन दीपमाला गोयल ने फीता काटकर किया। जिला अस्पताल में रोगियों को सस्ते दामों पर जैनरिक दवाएं मिलेंगी।
सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री जन औषधि योजना एक जुलाई 2015 को घोषित की गई थी। इस योजना में सरकार द्वारा उच्च गुणवत्ता वाली जैनरिक दवाओं के दाम बाजार मूल्य से कम हैं। जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने कहा कि केंद्र सरकार ने हर जिले में जन औषधि केंद्र बनाए हैं। जहां जैनरिक दवा उपलब्ध कराई जा रही है। जैनरिक दवा ब्रांडेड या फार्मा की दवा के मुकाबले सस्ती है। चेयरमैन दीपमाला गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री जन औषधि अभियान जनता को जागरूक करने के लिए शुरू किया गया है। सीएमओ डॉ.आशाराम ने बताया कि इस योजना में आम नागरिकों को बाजार से 60 से 70 फीसदी कम कीमत पर दवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने देश भर में एक हजार से ज्यादा जन औषधि केंद्र खोले हैं। बदायूं को तीन जन औषधि केंद्र मिले हैं। जिले के सभी जन औषधि केंद्र ब्रेन पावर एचआर मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित हैं। इस मौके पर स्टोर के अमित वार्श्णेय, भाजपा के अंबरीश गोयल, कुलदीप चौहान, नितेश वैश्य, डॉ. राजेश वर्मा, डॉ. संजीव गुप्ता आदि मौजूद रहे।