फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   20 seats of District Panchayat unreserved, 19 seats to women

जिला पंचायत की 20 सीटें अनारक्षित, 19 सीटें महिलाओं को

Thu, 04 Mar 2021 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
20 seats of District Panchayat unreserved, 19 seats to women
बदायूं। जिला पंचायत सदस्य पद की 51 सीटों के लिए भी बुधवार को आरक्षण की अनंतिम सूची जारी कर दी गई। इसमें भी कई बदलाव किए गए हैं। कुल 51 में से 20 सीटों को अनारक्षित रखा गया है। इसके अलावा 19 सीटें महिलाओं को रखी गई हैं। इनमें पिछड़ा वर्ग की सात और अनुसूचित जाति के चार महिलाएं शामिल हैं। आठ सीटें अनारक्षित रूप से महिलाओं के लिए हैं।
विज्ञापन

जिले के 15 ब्लॉक में जिला पंचायत सदस्य पद की कुल 51 सीटें हैं। वर्तमान में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा है। यह सीट अनुसूचित जाति के लिए थी, लेकिन इस बार इसे पिछड़ा वर्ग की महिला को आरक्षित कर दिया गया है। बुधवार को जिला पंचायत सदस्य पद की 51 सीटों को आरक्षण जारी होने के बाद तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है। छह सीटें अनुसूचित जाति के लिए रखी गई हैं।
विज्ञापन

चार सीटें अनुसूचित जाति की महिला के लिए, आठ सीटें महिलाओं को रखी गई हैं। पिछड़ा वर्ग के लिए छह सीटें आरक्षित की गई हैं। पिछड़ा वर्ग की महिला के लिए सात सीटें आरक्षित की गई हैं। कुल 20 सीटों को अनारक्षित श्रेणी में रखा गया है। आरक्षण की अनंतिम सूची जारी होने के साथ ही अब जिले में राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ने लगेंगी। आठ मार्च तक आपत्तियां मांगी गई हैं। आपत्तियों के निस्तारण केेे बाद 15 मार्च को अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed