फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   अक्तूबर में चालू हो जाएगा बाईपास

अक्तूबर में चालू हो जाएगा बाईपास

Fri, 01 Jun 2018 09:44 PM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
अक्तूबर में चालू हो जाएगा बाईपास
फोटो-14-
विज्ञापन


अक्तूबर में पूरा हो जाएगा बाईपास का काम!
बिजली के पोल हटाने का काम शुरू, सोत नदी का पुल बनाने के लिए बजट का इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं।
बड़े वाहनों के गुजरने की वजह से लगने वाला जाम शहर की सबसे बड़ी समस्या है। पूरी उम्मीद है कि शहरियों को इस समस्या से अक्तूबर में निजात मिल जाएगी। बरेली-मथुरा मार्ग पर नौशेरा के पास से सवा आठ किलोमीटर लंबा बाईपास निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। इसमें करीब साढ़े छह किलोमीटर बाईपास का निर्माण हो चुका है। अक्तूबर में बाईपास का निर्माण पूरा हो जाएगा। बाईपास में बाधा बने बिजली के खंभे हटाने का काम शुरू हो गया है। सोत नदी पर पुल बनाने के लिए बजट का इंतजार है।
सवा आठ किलोमीटर लंबे बदायूं बाईपास का निर्माण 2016 में शुरू हुआ था। बाईपास निर्माण के लिए 110 करोड़ रुपये की लागत तय की गई थी। इसके बनने पर शहर में जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी। बाईपास का निर्माण पूरा होने पर उझानी रोड और बरेली रोड सीधे जुड़ जाएंगे। यानी बरेली और आगरा, मथुरा जाने वाले वाहनों को शहर में घुसने की जरूरत नहीं होगी। कार्यदायी संस्था ने नौशेरा, बहेड़ी, गंगचौरा, अकरमनगर गढ़ी, भगवतीपुर, खेड़ा बुजुर्ग के किसानों की भूमि अधिग्रहण करके साढ़े छह किलोमीटर तक रोड तैयार कर ली है। सिरसा गांव की भूमि पर बाईपास बनने के बाद ये मुरादाबाद-फर्रुखाबाद (एमएफ) हाईवे से जोड़ता हुआ बरेली रोड पर मिल जाएगा।
विज्ञापन

-------
समतलीकरण का काम जारी
बरेली रोड पर खेड़ा बुजुर्ग के पास में संस्था की ओर से निशान लगा दिया गया है। जिसके बाद में उस जगह के समतलीकरण का काम चल रहा है। जो जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
शहर में नहीं रहेगी जाम की समस्या
उझानी रोड पर नौशेरा के पास में बन रहे बाईपास का निर्माण कराया जा रहा है। जिसके बन जाने के बाद में शहर में जाम की स्थिति का लोगों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
---------
अब जाकर हटने शुरू हुए खंभे
बदायूं। लोक निर्माण विभाग की ओर से बिजली विभाग को उनके एस्टीमेट के हिसाब से पूरा पेमेंट 2017 में किया जा चुका है। जो दो करोड़ के आसपास है।
सहायक अभियंता मनिंदर सिंह ने बताया कि बाईपास को लेकर कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से मुलाकात की गई। इसके बाद में अब जाकर उन्होंने खंभों को हटाना शुरू किया है। इससे निर्माण कार्य में तेजी आएगी लेकिन अभी आंवला रोड पर बना विद्युत उपकेंद्र दिक्कत पैदा कर रहा है। वहां पर निर्माण कार्य में दिक्कत आ रही है। संस्था की वहां पर मशीन नहीं लगा पा रही है।
-------
सोत नदी का पुल बना अड़ंगा बाईपास निर्माण में सोत नदी का पुल अड़ंगा बना हुआ है। इसके लिए विभाग की ओर से शासन को 12 करोड़ छह लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा था, लेकिन वह अब तक पास नहीं हुआ है। एक विभागीय अधिकारी ने बताया कि सोत नदी के पुल पर फिलहाल सीमेंट का पाइप डाल दिया गया है। इससे वाहन आसानी से निकल सकते हैं। ----
27.80 करोड़ दिया जा चुका मुआवजा
बाईपास में करीब एक हजार किसानों की जमीन आ रही है। जिसमें 27 करोड़ 80 लाख रुपये किसानों को दिया जा चुका है। जल्द ही और मुआवजा सभी किसानों को दिया जाएगा।
-------
क्या बोले लोग
--------
फोटो-15-
लोगों को मिलेगी राहत
बाईपास बनने के बाद में शहरवासियों को काफी फायदा मिलेगा। उन्हें जाम की समस्या से निजात मिलेगी। इससे आने-जाने में परेशानी का सामना भी नहीं करना पड़ेगा।
-विनीत कुमार
-------
फोटो-16-
काफी परेशानी होगी कम
जैसे ही बाईपास का निर्माण पूरा होगा, वैसे ही बदायूं का नक्शा ही बदल जाएगा। लोगों की काफी हद तक परेशानी कम हो जाएगी।
-मनोज कुमार
-------
फोटो-17-
हो जाएगी आसानी
उझानी से बदायूं लालपुर करीब 11 किलोमीटर है। यहां तक आने में करीब 20 मिनट लग जाते हैं। लेकिन वहां से रोडवेज तक की दूरी करीब ढाई किलोमीटर है। इतनी से दूरी पार करने में भी करीब 20 मिनट समय लग जाता है। बाईपास बनने की बाद आसानी होगी।

-असलम
---
फोटो-18-
बड़े वाहन करते हैं परेशान
बड़े वाहनों का जब शहर में प्रवेश बंद हो जाए, तो लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि बड़े वाहन ही लोगों की समस्या का प्रमुख कारण है।
-सुभाष यादव
----
फैक्ट फाइल
कुल लंबाई-सवा आठ किलोमीटर
कुल लागत- 110 करोड़ भूमि अधिग्रहण किसान-1000 मुआवजा दिया-27 करोड़ 80 लाख
---------
वर्जन
-अक्तूबर तक का समय मिला है। उससे पहले ही इसे पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए लक्ष्य के सापेक्ष लगभग 90 प्रतिशत धनराशि मिल चुकी है। छोटी जियारत के पास में पुल का जो निर्माण होना है। उसके लिए धनराशि अब तक नहीं मिल पाई है। उसके लिए प्रयासरत हैं।
- मनिंदर सिंह, सहायक अभिंयता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed