फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Anti rabies finished at District hospital

जिला अस्पताल में एंटी रैबीज खत्म, मरीजों का हंगामा

Mon, 19 Mar 2018 09:06 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं Updated Mon, 19 Mar 2018 09:06 PM IST
विज्ञापन
Anti rabies finished at District hospital
जिला अस्पताल में एंटी रैबीज वैक्सीन खत्म होने पर सोमवार को कुत्ते काटे के मरीज इधर-उधर भटकते रहे। इससे गुस्साए लोगों ने जिला अस्पताल और सीएमओ कार्यालय में जमकर हंगामा किया। इसके बाद लोगों ने कलक्ट्रेट जाकर डीएम से शिकायत की। उन्होंने मरीजों को सीएमओ के पास भेजा। बावजूद इसके करीब चार सौ मरीजों को बगैर वैक्सीन लगवाए बैरंग होना पड़ा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में करीब एक माह से एंटी रैबीज इंजेक्शन के लिए मारामारी चल रही है, लेकिन लगातार मरीजों को रैबीज इंजेक्शन नहीं लग पा रहे हैं। शनिवार को कुछ इंजेक्शन शेष रह गए थे। सोमवार की सुबह दस बजे तक वह भी खत्म हो गए। धीरे-धीरे करके ओपीडी में कक्ष संख्या 18 के बाहर सैकड़ों मरीजों की लाइन लग गई। दोपहर करीब 12 बजे तक मरीज इंजेक्शन लगने का इंतजार करते रहे। जब उनको इंजेक्शन नहीं लग सके तो मरीज बेहाल हो गए। उसके बाद उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। 18 नंबर कक्ष में तैनात कर्मचारी कक्ष छोड़ कर बाहर आ गए। इससे कर्मचारियों का गुस्सा और भी बढ़ गया। बताते हैं कि मरीजों का हंगामा देखते हुए सीएमएस डॉ. आरएस यादव के निवेदन पर सीएमओ डॉ. नेमी चंद्रा ने 25 वाइल भिजवाए। उसमें भी सभी मरीजों के इंजेक्शन नहीं लग सके। 25 वाइल में सिर्फ 100 मरीजों को ही इंजेक्शन लगवाए। बाकी मरीज इंजेक्शन लगने का इंतजार करते रहे। इधर, एंटी रैबीज इंजेक्शन लगने से वंचित मरीज अपने-अपने लोगों ने इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए जिला अस्पताल में हंगामा काटा। बाद में सभी डीएम कार्यालय पहुंच गए। उस समय डीएम मीटिंग में व्यस्त थे। कार्यालय के बाहर हंगामा सुनकर डीएम ने मामले की जानकारी ली। उसके बाद डीएम ने एंटी रैबीज इंजेक्शन का इंतजाम करने का आदेश दिया। बताते हैं कि डीएम के आश्वासन पर सभी मरीज सीएमओ कार्यालय पहुंच गए, लेकिन यहां भी उन्हें निराशा हाथ लगी। मरीजों से दूसरे दिन आने को कह दिया गया।
विज्ञापन


मैंने आज सुबह ही 25 वाइल भिजवाए हैं। अगर वह खत्म हो गए तो मुझे जानकारी नहीं है। मैं इसकी जानकारी करता हूं। साथ ही मंगलवार को मरीज बगैर इंजेक्शन लगवाए वापस नहीं जाने दिए जाएंगे। -डॉ. नेमी चंद्रा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed