{"_id":"5c506115bdec224a611c0bdd","slug":"181548771605-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवादों में रहने वाले सह समन्वयक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवादों में रहने वाले सह समन्वयक निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। हमेशा विवादों में रहे कादरचौक में तैनात सह समन्वयक संजीव चौधरी को बीएसए रामपाल सिंह राजपूत ने निलंबित कर दिया है। आरोप है कि वह शिक्षिकाओं से अभद्र व्यवहार के साथ ही खंड शिक्षाधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर भी करते थे।
पिछले दिनों ब्लॉक कादरचौक के कई शिक्षकों के साथ ही प्राथमिक शिक्षक संघ ने बीएसए को पत्र देकर एबीआरसी पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। कादरचौक के खंड शिक्षाधिकारी प्रवीण शुक्ला भी उनकी कार्यशैली को लेकर परेशान थे। उन्होंने भी बीएसए को पत्र देकर चौधरी को ब्लॉक से हटाने या फिर निलंबित करने की संस्तुति की थी। बीएसए ने जांच कराई तो उन पर लगे आरोप सही पाए गए। बीएसए ने उन्हीं आरोपों के चलते चौधरी को निलंबित कर दिया। आदेश दिया है कि वह निलंबन अवधि में अपनी उपस्थिति सहसवान बीआरसी पर देंगे।