फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   अस्पतालों में खत्म, बाहर लग रही सरकारी एआरवी

अस्पतालों में खत्म, बाहर लग रही सरकारी एआरवी

Thu, 18 Jan 2018 10:01 AM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 10:01 AM IST
विज्ञापन
अस्पतालों में खत्म, बाहर लग रही सरकारी एआरवी
फोटो- 12, 13 व 21
विज्ञापन

अस्पतालों में खत्म, बाहर
लग रही सरकारी एआरवी
जिला अस्पताल में वैक्सीन लगाने आया मेडिकल स्टोर कर्मचारी भागा
महंगी वैक्सीन लगवाने को मजबूर मरीजों ने परिसर में किया हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। जिले के सभी सीएचसी-पीएचसी पर एआरवी पहले ही खत्म हो गई थी। पांच दिन पहले जिला अस्पताल में भी एंटी रैबीज वैक्सीन निपट गई। चौंकाने वाली बात यह भी है जिला अस्पताल के सामने मौजूद एक मेडिकल स्टोर पर सरकारी वैक्सीन मौजूद है जो महंगे दामों पर मरीजों को लगाई जा रही है। बुधवार को महंगी वैक्सीन लगवाने को मजबूर मरीजों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया।
एआरवी के चक्कर में पांच दिन से रोज कर्मचारियों की मरीजों और तीमारदारों से नोकझोंक हो रही है। करीह डेढ़ महीने पहले ही सीएमओ के कोटे की वैक्सीन निपट गई थी। इसके बाद जिले के 14 सीएचसी और तीन पीएचसी पर एआरवी लगाई जानी बंद कर दी गई। इन अस्पतालों में वैक्सीन का टोटा पड़ा तो देहात की भीड़ भी शहर की ओर उमड़ पड़ी। जिला अस्पताल पर पहले से ही करीब डेढ़ सौ मरीज प्रतिदिन एआरवी लगाने का बोझ था जो दोगुना हो गया। इस वजह से वहां भी किल्लत हो गई। पांच दिन से जिला अस्पताल में भी एआरवी नहीं है। इस बारे में सीएमएस ने ओपीडी में लिखित पर्ची भी चस्पा करा दी है। ऐसे में दूरदराज से कुत्ता, बंदर व सियार काटे के मरीज आते हैं और नाराज होकर लौट जाते हैं। हंगामे आए दिन की बात हैं। बुधवार को भी वैक्सीन न मिलने पर परेशान लोगों ने अस्पताल परिसर में नारेबाजी की। उझानी के अल्लापुर चमारी गांव निवासी विवेक, दातागंज के सिसैया निवासी अंशू पुत्र विजेंद्र और चरण सिंह आदि शामिल थे। इस बीच सामने स्थित एक मेडिकल स्टोर का कर्मचारी आया और प्राइवेट डॉक्टरों के मुकाबले कम दर पर एआरवी लगाने की बात कही। लोगों के अनुरोध पर वह मेडिकल स्टोर से वैक्सीन लेकर जिला अस्पताल परिसर में आ गया और कई लोगों के वैक्सीन लगा दी। इस बीच कुछ लोगों का ध्यान खींचा तो पाया कि यह वैक्सीन केवल सरकारी अस्पतालों में लगाने के लिए गवर्नमेंट सप्लाई वाली है। लोगों ने सरकारी वैक्सीन मेडिकल स्टोर पर उपलब्ध होने की बात कहकर हंगामा किया। इसके बाद मेडिकल कर्मचारी फरार हो गया।
विज्ञापन

000000000
वर्जन
अस्पताल से 16 दिसंबर को ही वैक्सीन मंगाने का पत्र भेजा गया था। अभी तक वैक्सीन नहीं मिल सकी है। मैं बाहर हूं। सरकारी सप्लाई वाली वैक्सीन बाहर कैसे बिक रही है, इस बारे में जानकारी नहीं है। कल ही लौटकर मामले की जांच कराई जाएगी। - डॉ. आरएस यादव, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed