{"_id":"5c50698cbdec224c8b1af20e","slug":"171548773772-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ों पर बर्फबारी होने से लगातार पड़ रही है गलन भरी सर्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ों पर बर्फबारी होने से लगातार पड़ रही है गलन भरी सर्दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। पहाड़ों पर लगातार हो रही भारी बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में खूब हो रहा है। मंगलवार को भी काफी ठंडक रही। तीन-चार दिन से लगातार गलन भरी सर्दी पड़ रही है, जो लोगों को परेशान किए हुए है। हालांकि दिन भर धूप रही, लेकिन सर्दी में कमी नहीं आई।
पहाड़ों पर कई दिनों से बर्फबारी होने के कारण सुबह-शाम को ज्यादा ठंडक हो जाती है। मंगलवार की सुबह भी काफी सर्दी रही। हालांकि जैसे-जैसे दिन बढ़ रहा था वैसे-वैसे धूप निकलती रही, लेकिन गलन भरी सर्दी मेें कमी नहीं आई। पूरे दिन धूप रहने से लोग इसमें बैठे रहे। इससे उन्हें राहत मिली, लेकिन शाम को फिर से सर्दी ज्यादा बढ़ गई।
गलन भरी सर्दी पड़ने के कारण बाजार में कोयले की बिक्री भी खूब हो रही है। दुकानदारों ने बताया कि तीन-चार दिन से ज्यादा लोग कोयला खरीद रहे हैं। बोले-वैसे इस साल ज्यादा सर्दी नहीं पड़ी। गत वर्षों से कोयले की बिक्री कम हुई है, लेकिन अब लगातार हो रही है। वहीं सर्दी के कपड़े भी खूब बिक रहे हैं। शाम होते ही शहर में कई स्थानों पर अलाव लग गए, जहां पर गरीब लोग बैठकर खुद को सर्दी से बचाने में लगे थे।