फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   एनएचएम के संविदा कर्मियों का बेमियादी धरना दूसरे दिन भी जारी

एनएचएम के संविदा कर्मियों का बेमियादी धरना दूसरे दिन भी जारी

Tue, 22 Jan 2019 07:14 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Tue, 22 Jan 2019 07:14 PM IST
विज्ञापन
एनएचएम के संविदा कर्मियों का बेमियादी धरना दूसरे दिन भी जारी
बदायूं। नियमित करने समेत सात सूत्री मांगों को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों का सीएमओ कार्यालय पर चल रहा बेमियादी धरना-प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने साफ शब्दों में कहा कि यदि जल्द ही उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वे अस्पतालों में आपातकालीन सेवाएं ठप करने को मजबूर होंगे। कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी पूर्व विधायक प्रेस्वरूप स्वरूप पाठक को सौंपा।
विज्ञापन

मंगलवार को धरने पर वक्ताओं ने कहा कि मांगों के निदान को जिले के नोडल अधिकारी धीरज साहू को भी ज्ञापन दिया गया है। आश्वासन मिला है कि उनकी मांगों को पूरा कराने को राज्य स्तर पर वार्ता की जाएगी। संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ.एचके दिनकर ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं हैं तब तक आंदोलन चलता रहेगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष साजिद अली ने कहा कि संविदा कर्मियों की मांगों को लेकर उनकी पार्टी लोकसभा में सवाल उठाएगी। बसपा के जोनल इंचार्ज और जिलाध्यक्ष डॉ.लाखन सिंह ने कहा कि यदि राज्य में बसपा की सरकार बनती है तो उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से दूर कराया जाएगा। इस मौके पर डॉ.शकील अहमद, अजीत यादव, जौली वैश्य, कौशल शर्मा, नाजिम सईद, राहुल शर्मा, आयुष रस्तोगी, नीलम सुमन, सुधीर, मधु चौहान, गौरव यादव, शशि कपूर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed