{"_id":"5c3b84f2bdec2273a67c8b35","slug":"171547404530-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशिकी फेम राहुल राय ने मचाया धमाल, झूम उठे दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशिकी फेम राहुल राय ने मचाया धमाल, झूम उठे दर्शक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। वैशाली फिल्म क्रिएशन की ओर से बदायूं क्लब में आयोजित तीन दिवसीय 12वें शरदोत्सव के अंतिम दिन सिने अभिनेता राहुल राय के साथ ही अन्य कलाकारों की प्रस्तुतियों पर दर्शक खूब झूमे। हजारों की संख्या में मौजूद दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं। इससे पहले दिन में रंगोली, गायन और मेहंदी सजाओ प्रतियोगिता हुुईं। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
रविवार की देर रात आशिकी फेम राहुल राय यहां पहुंचे और अपनी प्रस्तुति दी। सहायक कलाकारों के साथ नृत्य कर रहे अभिनेता को देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित थे। उनके साथ अन्य कलाकारों ने भी दर्शकों को तालियां बजाने को मजबूर कर दिया। इससे पूर्व सिंगर पॉलमी घोष और लाफ्टर चैलेंज विनर कॉमेडियन विनोद कुमार ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन किया। एंकर अपर्णा और रवींद्र मोहन सक्सेना के संचालन ने दर्शकों को बांधे रखा। दिन में हुए कार्यक्रम का उद्घाटन समाज सेविका अंजलि अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य धीरज सक्सेना और सीमा राठौर ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया। गायन प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में अनुष्का मिश्रा प्रथम, धैर्य चित्रांश द्वितीय और अंजलि ने तृतीय स्थान पाया। सीनियर वर्ग में खुशी दयाल प्रथम, एसयू खान द्वितीय और अमन गुप्ता ने तृतीय स्थान पाया। रंगोली प्रतियोगिता में किरन देवी प्रथम, संघमित्रा द्वितीय और वैष्णवी शंखधार तृतीय रहीं। मेहंदी प्रतियोगिता में शिखा प्रथम, विकास गुप्ता और अजमा ने द्वितीय व सौम्या कश्यप ने तृतीय स्थान पाया। निर्णायक की भूमिका में अमिता पांडेय, डॉ उमा सिंह गौर और डॉ.शुभ्रा माहेश्वरी रहीं।
क्विज प्रतियोगिता में सुधांशु सिंह, अनुज मौर्य प्रथम और जूनियर वर्ग में दिव्या व श्वेता प्रथम रहीं। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर सचिव आजाद चंद्र सक्सेना, अशोक सक्सेना, डॉ.लवीना सिंह, राकेश बाबू, नवीन सक्सेना, भावेश सक्सेना, मदन लाल, योगेश, विपिन अग्रवाल आदि थे।
विज्ञापन
राहुल राय की झलक पाने को बेताब रहे लोग
अभिनेता राहुल राय की एक झलक पाने को दर्शक बेताब रहे। वह देर रात यहां पहुंचे, तब तक दर्शकों का सब्र जवाब देने लगा था, हालांकि वे धैर्य से अपने पसंदीदा स्टार का इंतजार करते रहे। ऑटोग्राफ लेने वाले युवाओं की भी काफी भीड़ थी। सुरक्षा अधिक होने की वजह से युवा ऑटोग्राफ नहीं ले सके, सो दूर से ही राहुल दर्शकों की ओर हाथ हिलाते रहे।
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत
अभिनेता राहुल राय और अन्य कलाकारों को देखने को बदायूं क्लब में काफी भीड़ थी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि वीआईपी गेट आम लोगों के लिए बंद था।