{"_id":"5d0648298ebc3e3547750df8","slug":"156069276514-badaun-news174","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में किसान पर सांड़ ने किया हमला, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में किसान पर सांड़ ने किया हमला, घायल
विज्ञापन
ओरछी। मैंथा काटते समय एक किसान पर आवारा सांड़ ने हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। जैसे-तैसे किसान ने अपनी जान तो बचा ली, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका निचला जबड़ा टूट गया।
थाना फैजगंज के ओरछी, परमानन्दपुर, खेड़ादास, बझेड़ा नूतन आदि गांवों में अभी तक कहीं गोशाला नहीं बनी है, जिससे आवारा जानवरों से किसानों की फसलों को नुकसान हो रहा है। ग्राम प्रधान व सचिव रुचि नहीं ले रहे हैं, जिससे आम आदमी की रोजी रोटी और जान पर बन आई है। रविवार को खलील अहमद निवासी खेड़ादास खेत में मैंथ काट रहे थे। इसी दौरान एक सांड़ ने पीछे से आकर उसे सींगों पर उठा लिया और उठाकर पटक दिया। इस हमले से खलील बुरी तरह घायल हो गया। उसके ऊपर के दो दांत तथा नीचे का पूरा जबड़ा टूट गया। चीख पुकार सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने जैसे-तैसे सांड़ को भगाया। खलील के मुंह पर 25 टांके आए हैं।