{"_id":"69371ed574dcb98c660d1b67","slug":"153-couples-tied-the-knot-amid-the-ceremony-badaun-news-c-123-1-bdn1036-152434-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: समारोह के बीच वैवाहिक बंधन में बंधे 153 जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: समारोह के बीच वैवाहिक बंधन में बंधे 153 जोड़े
विज्ञापन
नवदंपती को उपहार देते विधायक राजीव कुमार सिंह। स्रोत- सूचना विभाग
दातागंज। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सोमवार को संतोष कुमार मेमोरियल इंटर कॉलेज, गनगोला में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विकासखंड दातागंज, म्याऊं, उसावा, समरेर तथा नगर निकाय उसावा, अलापुर, उसैहत और दातागंज क्षेत्र के लाभार्थी जोड़ों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में कुल 153 जोड़ों ( 145 हिंदू एवं 8 मुस्लिम) का उनके रीति रिवाज से विवाह संपन्न कराया गया।
मुख्य अतिथि दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने नवदंपतियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी व जनकल्याणकारी योजना है। उन्होंने कहा, सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों को उनके धार्मिक रीति-रिवाज के अनुसार विवाह की सुविधाएं उपलब्ध करा रही है।
ब्लॉक प्रमुख दातागंज अतेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि यह योजना गरीब कल्याण को केंद्र में रखकर चलाई गई है। कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा पांच जोड़ों को प्रतीकात्मक रूप से विवाह प्रमाणपत्र व उपहार सामग्री प्रदान की गई। इसके बाद सभी नवविवाहितों पर पुष्प वर्षा कर उन्हें शुभाशीष दिया गया। इस मौके पर सीडीओ केशव कुमार, एसडीएम दातागंज धर्मेंद्र कुमार सिंह सहित संबंधित विकासखंडों के खंड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।