{"_id":"5c47376fbdec227367366076","slug":"151548171119-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाम्पत्य जीवन की डोर में बंधे जिले के 129 जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाम्पत्य जीवन की डोर में बंधे जिले के 129 जोड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत तहसील स्तर पर विवाह समारोह हुआ। जिले भर में 129 वर-वधू विवाह बंधन में बंधे। आबकारी आयुक्त/ जिले के नोडल अधिकारी धीरज साहू ने डीएम दिनेश कुमार सिंह के साथ आयोजन स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं को देखा और प्रसन्नता जताई।
मंगलवार को तहसील सदर का सामूहिक विवाह कार्यक्रम डीएम आवास स्थित परिसर में आयोजित हुआ। डीएम ने नवदंपतियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि उनकी कामना है कि सभी जोड़े अपने वैवाहिक जीवन में सदा खुश रहें। एसएसपी अशोक कुमार ने कहा कि सरकार के इस प्रयास से अब माता-पिता पर लड़कियां बोझ नहीं बनेंगी। डीएम की पत्नी विजया सिंह ने भी सभी जोड़ों को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर विधायक धर्मेंद्र शाक्य, हरीश शाक्य, प्रेमस्वरूप पाठक समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।
-----------------------
तहसीलों में इतने जोड़ों की हुई शादी
-तहसील सदर में 32 जोडे़, दातागंज में 21, बिसौली में 31, सहसवान में 24 तथा बिल्सी में 21। कुल 129 जोड़े जीवनसाथी बने, जिसमें मुस्लिम समुदाय के तहसील सहसवान में तीन व तहसील सदर में पांच निकाह शामिल हैं।
विज्ञापन
-----------------------
बिल्सी। रामा फॉर्म हाउस में 21 जोड़ों की विधि विधान से शादी कराई गई। इसमें चेयरमैन अनुज वार्ष्णेय, एसडीएम लाल बहादुर सिंह, तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह, अंबियापुर ब्लाक प्रमुख विजेता यादव, बीडीओ डॉ.एके जादौन, मटरूमल शर्मा आदि लोगों वर-वधू को आशीर्वाद व उपहार भेंट किए।
सहसवान। नगर पालिका परिसर में 24 जोड़े विवाह के बंधन में बंधे। अलग-अलग पंडितों और काजियों द्वारा विवाह और निकाह की रस्में पूरी कराई गई। इसके बाद सामूहिक भोज कराया गया। बीडीओ गोपाल प्रसाद कुशवाहा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
बिसौली। कार्यक्रम में कुल 32 जोड़ों का विवाह हुआ। इस मौके पर पूर्व विधायक योगेंद्र सागर, एसडीएम मोहम्मद अवेश, बीडीओ बीएम अंबेड, शंकरलाल पाल, दुर्गेश वार्ष्णेय, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।