फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   छह सड़का बाजार में बिजली का तार टूटा, घोड़े की मौत

छह सड़का बाजार में बिजली का तार टूटा, घोड़े की मौत

Fri, 13 Jul 2018 11:12 PM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
छह सड़का बाजार में बिजली का तार टूटा, घोड़े की मौत
फोटो-1
विज्ञापन



छह सड़का बाजार में बिजली
का तार टूटा, घोड़े की मौत
बाजार में दुकान का सामान भरने आया था घोड़ा-बुग्गी, चालक बाल-बाल बचा
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। सदर कोतवाली क्षेत्र के छह सड़का बाजार में शुक्रवार सुबह दस बजे अचानक बिजली का तार टूटकर गिर गया, जिससे बुग्गी में जुते घोड़े की मौत हो गई, जबकि उसका चालक बाल-बाल बच गया। हादसे के दौरान बाजार में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। बाद में सप्लाई बंद कराई गई। तब कहीं सड़क से घोड़े का शव हटवाया गया।

यह हादसा शुक्रवार सुबह करीब दस बजे हुआ। उस समय कुंवरगांव निवासी राम सिंह अपना घोड़ा बुग्गी लेकर किसी परचून की दुकान का सामान लेने आए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सखावत की बिल्डिंग के पास उसी समय बिजली का तार टूटकर नाली में गिर गया, जिससे पूरी नाली में करंट दौड़ने लगा। राम सिंह के घोड़े का पैर नाली में आ गया। इससे घोड़ा करंट की चपेट में आकर वहीं गिर गया और तड़पने लगा। राम सिंह किसी तरह बुग्गी से सड़क पर दूसरी ओर कूद गए। यह दृश्य देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने घोड़े को निकालने का प्रयास भी किया था परंतु करंट के डर से कोई आगे नहीं बढ़ सका। उसी समय किसी ने तुरंत सदर कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी। जिस पर सदर कोतवाल ओमकार सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सबसे पहले आस-पास की भीड़ को हटाया। इसके साथ ही विद्युत उपकेंद्र सूचना देकर सप्लाई बंद कराई। उसके बाद लोगों की मदद से घोड़े को नाली से हटवाया। पुलिस ने वाहन का इंतजाम कराया और राम सिंह घोड़े का शव अपने साथ ले गए। दुकानदारों ने बताया कि बिजली विभाग की लापरवाही से घोड़े की मौत हुई है। गनीमत रही कि कोई व्यक्ति इसकी चपेट में नहीं आया। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed