{"_id":"66910d975d6587fd8c08bf3d","slug":"15-year-old-teenager-died-by-drowning-in-the-river-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: नदी में डूबकर 15 साल के किशोर की मौत, दोस्तों के साथ नहाने गया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: नदी में डूबकर 15 साल के किशोर की मौत, दोस्तों के साथ नहाने गया था
Fri, 12 Jul 2024 04:34 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 12 Jul 2024 04:34 PM IST
सार
सहसवान के मुहल्ला अकबराबाद निवासी रोहित दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था। नहाते समय वह डूब गया। काफी देर तलाश के बाद उसे निकाला जा सका, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
रोहित का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं के सहसवान कोतवाली इलाके में शुक्रवार को 15 वर्षीय किशोर रोहित महावा नदी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। वह दोपहर के समय अपने साथियों के साथ नदी में नहाने गया था लेकिन किसी तरह वह गहरे पानी में चला गया। बमुश्किल से उसे तलाश किया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सहसवान कस्बे के मोहल्ला अकबराबाद निवासी रोहित पुत्र गोपी मौर्य शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे अपने दोस्तों के साथ महावा नदी में नहाने गया था। लगातार बारिश होने से नदी में जलस्तर बढ़ा हुआ है। उसके दोस्तों का कहना है कि सभी लोग नदी में नहा रहे थे कि अचानक रोहित गहरे पानी में चला गया।
विज्ञापन
यह देखकर उसके दोस्तों ने शोर मचाया, जिससे आसपास खेतों में काम कर रहे कई लोग आ गए। वह किशोर को बचाने के लिए नदी में कूद गए लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। काफी देर बाद उसे निकाला जा सका। परिवार वाले उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन