फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ककोड़ा मेला गए किशोर की गंगा में डूबकर किशोर की मौत

ककोड़ा मेला गए किशोर की गंगा में डूबने से हुई मौत, परिवारवालों ने नहीं कराया पोस्टमार्टम

Fri, 23 Nov 2018 06:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं Updated Fri, 23 Nov 2018 06:51 PM IST
विज्ञापन
ककोड़ा मेला गए किशोर की गंगा में डूबकर किशोर की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर
कार्तिक पूर्णिमा पर मेला ककोड़ा गया एक किशोर गंगा में स्नान करते समय गहरे पानी में चला गया, जिससे उसकी डूबकर मौत हो गई। वहां मौजूद फ्लड पीएसी के जवानों ने शोर सुनते ही गंगा में कूदकर किशोर की तलाश शुरू कर दी। कुछ ही देर में किशोर को बाहर निकाल लिया गया। फौरन उसे मेले में मौजूद डॉक्टर को दिखाया गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद परिवार वाले शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन


अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा सखानू निवासी 17 वर्षीय अजय पुत्र रामबाबू शुक्रवार सुबह अपने दोस्तों के साथ बाइक से ककोड़ा मेला गंगा स्नान करने आया था। बाइक गंगा किनारे खड़ी कर दी और नाव से होकर गंगा पार चले गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गंगा पार जाते ही उसके दोस्त कपड़े निकलाने में लग गए लेकिन अजय उनसे पहले ही गंगा में कूद गया। तभी अचानक वह गहरे पानी में चला गया।
विज्ञापन


उसे डूबते हुए देखकर दोस्तों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस बार पहले से फ्लड पीएसी तैनात थी। दूसरी पार युवकों का शोर शराबा सुनकर पीएसी ने अपनी मोटर बोट उसी ओर बढ़ा दी और पानी में डूबे किशोर की तलाश शुरू कर दी। कड़ी मशक्कत के बाद किशोर को बाहर निकाला गया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में जिला अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसके बाद दोस्तों ने अजय के परिवार वालों को सूचना दी। जिस पर परिवार वाले भी ककोड़ा मेला पहुंच गए। पीएसी ने अजय के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी भिजवा दिया था।

परिवारवालों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार

अस्पताल पहुंचने के बाद परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया और बगैर पोस्टमार्टम कराए शव को अपने घर ले गए। अजय दो भाइयों में बड़ा था। उसकी एक बहन है। अजय कस्बे में ही एक बाइक रिपेयरिंग की दुकान पर काम करता था। अजय की मौत से परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है।

गंगा तट पर लगी है गहरे पानी की चेतावनी लिखी तख्तियां
बदायूं। जिला प्रशासन ने पहले से गंगा घाट का मंथन कर लिया था। उसके बाद जहां-जहां गहरा पानी है, वहीं बल्ली लगवा कर तट को सुरक्षित कर दिया। जगह-जगह चेतावनी लिखी तख्तियां टांग दी गईं। जिससे लोग उस स्थान पर नहीं जाएं। इसके बावजूद कुछ लोग नाव से गंगा के दूसरे छोर पर पहुंच गए। सुबह हादसा होने के बाद फ्लड पीएसी और सतर्क हो गई । उसके बाद मेलार्थियों को रोकना शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed