फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   परौठी के ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर बसाया जाएगा

परौठी के ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर बसाया जाएगा

Wed, 30 Aug 2017 11:40 PM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
परौठी के ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर बसाया जाएगा

विज्ञापन
बदायूं। तटबंध किनारे बसे तहसील सहसवान के गांव टोटपुर करसरी के बाढ़ प्रभावित मजरा परौठी के ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर बसाने के लिए भूमि चिन्हित कर ली गई है। यहां के लोगों को ग्राम मलसई यूसुफपुर खाम में बसाने के लिए तहसील प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बुधवार को ग्राम परौठी के बाढ़ से प्रभावित परिवारों को खाद्यान्न पैकेट वितरित किए गए।

प्रदेश के नगर विकास विभाग, अभाव सहायता एवं पुर्नवास राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने ग्राम परौठी पहुंचकर बाढ़ से प्रभावित परिवारों का हाल जाना और जिला प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराए गई खाद्यान्न एवं राहत सामग्री के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने पशुओं के चारे, दवाओं के वितरण तथा मानव चिकित्सा के लिए की गई कार्रवाई के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों को खाद्यान्न के पैकेट वितरित किए। ग्रामीणों ने राज्य मंत्री यादव से मांग की कि उन्हें किसी दूसरे स्थान पर बसाया जाए, जिससे बाढ़ की पीड़ा से हमेशा सुरक्षित रह सके। एडीएम प्रशासन अजय कुमार श्रीवास्तव, एसडीएम सहसवान हरिराम यादव ने ग्रामीणों को जानकारी दी कि ग्राम मलसई यूसुफपुर खाम में बसाने के लिए स्थान चिन्हित कर लिया गया है। परौठी गांव में लगभग 67 परिवार रहते हैं। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार बाढ़ से प्रभावित प्रति परिवार औसत पांच व्यक्तियों तक खाद्यान्न पैकेट में 10-10 किलोग्राम आटा, चावल एवं आलू समेत अन्य सामग्री का वितरण किया। इस अवसर पर जिला पूर्ति अधिकारी रामेंद्र प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार राधे श्याम शर्मा, आशुतोष वार्ष्णेय, दहगवां के पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुभाष गुप्ता, पीयूष माहेश्वरी, अमरीश वर्मा, मनोज कुमार, सुभाष गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed