फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   अब्दुल्लागंज में खसरा का प्रकोप, 11 लोग बीमार

अब्दुल्लागंज में खसरा का प्रकोप, 11 लोग बीमार

Fri, 17 May 2019 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 01:37 AM IST
विज्ञापन
अब्दुल्लागंज में खसरा का प्रकोप, 11 लोग बीमार
उझानी (बदायूं)। अब्दुल्लागंज गांव में तीन दिन से खसरे का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। गुरुवार को बीमार लोगों की संख्या 11 तक पहुंच गई। गांव की एएनएम ने प्रत्येक पीड़ित के घर पहुंचकर उनके बारे में जानकारी की, लेकिन शाम तक गांव में चिकित्सकों की टीम नहीं पहुंची। बीमार लोगों में एक ही परिवार के तीन सदस्य भी शामिल हैं। इससे ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

इलाके के गांव अब्दुल्लागंज में खसरा से बच्चों समेत ग्रामीणों के चपेट में आने की शुरुआत सोमवार से हुई, लेकिन तब चार-छह लोगों में प्रकोप नजर आया था। गुरुवार को एएनएम लीलावती ने खसरा पीड़ितों के बारे में जानकारी जुटाई तो संख्या एक दर्जन के करीब बताई गई। रजत मिश्रा (19) और हर्षित (8) पुत्र प्रभात, राजेश गुप्ता (25) और मोनू गुप्ता (20) पुत्र ओमकार, टिंकू साहू (22) पुत्र हरीशंकर, दीपा (8) पुत्री राजकपूर, जगदीश (38), उनका बेटा अंकित (12) और आभास (8) समेत पड़ोसी लता (9) पुत्री सूरजपाल खसरा से पीड़ित हैं। खसरा पीड़ितों के परिजनों की माने तो तीन दिन पहले ही उन्होंने एएनएम को अवगत करा दिया था, लेकिन एएनएम ने डॉक्टरों को बुलाकर मरीजों का उपचार कराने की जरूरत महसूस नहीं की। दो-तीन बच्चे और भी खसरे की चपेट में बताए गए हैं। खसरा पीड़ितों के इलाज के लिए ग्रामीणों ने झाड़फूंक का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन


एएनएम लीलावती से बीमार लोगों के बारे में जानकारी की गई है। वह खुद भी दवाएं मुहैया करा चुकी हैं, लेकिन शुक्रवार को मौके पर प्रतिरक्षण टीम भी पहुंचेगी। बीमार लोगों के परिजनों को बचाव के उपाय भी बताए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. निरंजन सिंह, चिकित्साधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed