फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   रेत भरी ट्रॉली पलटी, बाइक सवार दो युवक दबे

रेत भरी ट्रॉली पलटी, बाइक सवार दो युवक दबे

Sat, 11 Nov 2017 12:33 AM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
रेत भरी ट्रॉली पलटी, बाइक सवार दो युवक दबे
पलटी पड़ी रेत भरी ट्राली। - फोटो : अमर उजाला
बदायूं। सिविल लाइन थाने के गांव मीरा सराय में शुक्रवार सुबह घने कोहरे के बीच बाइक से काम पर जा रहे दो मिस्त्री रेत भरी ट्रॉली पलटने से उसके नीचे दब गए। इससे मौके पर कोहराम मचा तो लोगों ने मशक्कत करके दोनों को निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। ग्रामीण बालू माफिया पर आरोप लगाते हुए कार्रवाई कराने की बात कह रहे थे पर देर शाम तक उन्होंने थाने में तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन

जहानाबाद गांव निवासी धर्मवीर (30) और राजेश (26) राज मिस्त्री का काम करते हैं। दोनों ही इन दिनों जवाहरपुरी में मारबल लगाने का काम कर रहे हैं। रोज की तरह सुबह साढ़े आठ बजे वह बाइक से काम पर जा रहे थे। धर्मवीर अपनी बाइक चला रहा और राजेश पीछे बैठे था। यह लोग मीरा सराय पहुंचे तो वहां रेत भरी ट्रॉली खाली की जा रही थी। ट्रॉली का एक हिस्सा खाली हो चुका था और दूसरा ऊपर तक भरा था। इससे अनियंत्रित होकर ट्रॉली सड़क की ओर धर्मवीर की बाइक पर पलट गई। बाइक तो पूरी ही ट्रॉली के नीचे दब गई पर इन दोनों की टांगें अंदर फंस गईं। दोनों के शोर मचाने पर मौके पर लोग जमा हो गए। सभी लोगों ने एक साथ मिलकर ट्रॉली के नीचे से दोनों को बाहर निकाला। दोनों के ही पैरों में चोट आई। लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया।
विज्ञापन

---
बालू माफिया पर आरोप
जिस जगह घटना हुई, वहां कई ट्रॉली रेता पड़ा हुआ था। ग्रामीणों ने बताया कि कछला से बड़े ट्रॉला में यह रेत यहां लाया जाता है। यहां से रेता बेचा जाता है। बताया कि मुकेश नाम के ठेकेदार यहां रेता उतरवा रहे थे। इस रेत की वजह से अच्छा खासा रास्ता बंद रहता है। पुलिस शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं करती।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
इस घटना में अब तक पीड़ित पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। वैसे बालू खनन क्षेत्र में कहीं नहीं हो रहा। जो ट्रैक्टर-ट्रॉली बताई जा रही है वह भी रायल्टी जमा करके लाई गई थी।
- देवेश सिंह, इंस्पेक्टर सिविल लाइंस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed