फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   13 employees found absent during Municipal Head's inspection, clarification sought

Budaun News: पालिकाध्यक्ष के निरीक्षण में 13 कर्मचारी मिले गैरहाजिर, मांगा स्पष्टीकरण

Wed, 04 Sep 2024 06:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 04 Sep 2024 06:23 AM IST
विज्ञापन
13 employees found absent during Municipal Head's inspection, clarification sought
शहर के नगर पालिका का बंद पड़ा गेट। संवाद
बदायूं। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष फात्मा रजा ने मंगलवार को पालिका में स्थित कर्मचारियों के कक्षों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 13 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। सभी से तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद में तैनात कई कर्मचारी समय से अपने-अपने कक्षों में नहीं मिल रहे थे। इसकी वजह से लोगों की समस्याओं का समय से निस्तारण नहीं हो पा रहा था। यह सूचनाएं पालिकाध्यक्ष को भी मिली। इस पर मंगलवार सुबह ही पालिकाध्यक्ष पहुंच गईं। उन्होंने सुबह 10:10 बजे मुख्य गेट पर ताला डलवा दिया।
विज्ञापन

इसके बाद में उन्होंने कक्षोंं में जाकर उपस्थिति को चेक किया तो 13 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। पालिकाध्यक्ष ने सभी से स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही निर्देश दिए है कि अब कोई भी कर्मचारी कार्यालय अवधि में राजस्व वसूली के कार्य या अन्य किसी भी कार्य से बाहर जाता है तो संपूर्ण विवरण भ्रमण रजिस्टर में चढ़ाकर ही कार्यालय से जाएं। भ्रमण रजिस्टर में आने जाने का समय, कार्य व उद्देश्य का विवरण भरना अनिवार्य होगा। वहीं पालिकाध्यक्ष ने कार्यवाहक सफाई नायक महेंद्र को स्वास्थ्य अनुभाग से संबद्ध कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे गैर हाजिर
-मुख्य सफाई व खाद्य निरीक्षक मोहम्मद तय्यब, अवर अभियंता कृष्ण गोपाल चंद्रा, सफाई निरीक्षक राजीव मलिक, राजस्व निरीक्षक राजेंद्र सिंह, लिपिक साहिर हुसैन, लिपिक मुशाहिद अली, लिपिक परवेज अहमद, लिपिक शिवम सुनार, टीसी नारायण दत्त शर्मा, पंप चालक मनोज सोनकर, अनुचर शारिक, अनुचर मानसरोबर, बेलदार बल्ली से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed