फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   12,768 revenue cases pending in tehsils; DM expresses displeasure.

Budaun News: तहसीलों में 12768 राजस्व वाद लंबित, डीएम ने जताई नाराजगी

Fri, 04 Sep 2026 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
12,768 revenue cases pending in tehsils; DM expresses displeasure.
बदायूं। एसडीएम से लेकर तहसीलदार और नायब तहसीलदार न्यायालयों में राजस्व वादों की सुनवाई नहीं कर रहे हैं। यही कारण है कि सदर, बिसौली, बिल्सी, सहसवान, दातागंज तहसीलों में राजस्व वादों की समयानुसार सुनवाई नहीं हो रही है। इस कारण 12768 राजस्व वाद लंबित पड़े हैं। डीएम अवनीश राय ने बृहस्पतिवार को लंबित वादों की समीक्षा करने के दौरान गहरी नाराजगी जताई। सभी अधिकारियों को लंबित राजस्व वादों को प्राथमिकता पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट के सभागार में समीक्षा करने के दौरान डीएम अवनीश राय ने पाया कि तहसील सदर में 3649 वाद, बिसौली में 2982, दातागंज में 2506, बिल्सी में 1863 व सहसवान में 1768 राजस्व वाद, कुल 12768 वाद लंबित हैं। डीएम ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेन्द्र कुमार श्रीवास्तव व सभी एसडीएम एवं तहसीलदारों के साथ लंबित राजस्व वादों की समीक्षा की।
विज्ञापन

डीएम ने समीक्षा में पाया कि जनपद में एक वर्ष से अधिक व 3 वर्ष से कम अवधि के 2077 वाद और तीन वर्ष से अधिक के 248 व पांच वर्ष से अधिक अवधि के 111 वाद राजस्व न्यायालयों में लंबित हैं। डीएम ने निर्देश दिए कि पांच वर्ष से अधिक पुराने राजस्व वादों को प्राथमिकता पर निस्तारित करें। सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि तहसीलों में लंबित वादों की अपने स्तर से समीक्षा करें। इस बीच की गई कार्यवाही से आगामी समीक्षा बैठक में अवगत कराएं। उन्होंने राजस्व संहिता की धारा 116, 24 एवं 34 की भी समीक्षा की। उप जिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को इन धाराओं के लंबित वादों के निस्तारण के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



जनगणना के द्वितीय चरण की तैयारियां शुरू, तैयार किए जाएंगे 120 फील्ड ट्रेनर



बदायूं। जनगणना-2027 के प्रथम चरण के संपन्न होने के बाद द्वितीय चरण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मास्टर ट्रेनरों के जरिए जनपद स्तर पर 120 फील्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।



डीएम अवनीश राय ने बृहस्पतिवार को सीडीओ गामिनी सिंगला, एडीएम एफआर महेन्द्र कुमार श्रीवास्तव और सभी एसडीएम एवं तहसीलदारों के साथ बैठक की। कलक्ट्रेट स्थित सभागार में हुई बैठक में बताया गया कि द्वितीय चरण के प्रशिक्षण के लिए जनपद स्तर पर जिला प्रशासन ने तीन मास्टर ट्रेनर व जिला जनगणना कार्यालय से एक मास्टर ट्रेनर उपलब्ध कराए हैं। मास्टर ट्रेनरों का चार दिवसीय प्रशिक्षण माह के अंतिम सप्ताह में प्रस्तावित है।




प्रशिक्षण के बाद मास्टर ट्रेनरों के जरिए 120 फील्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। फील्ड ट्रेनर प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद चार्ज स्तर पर प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण देंगे। इस अवसर पर सभी एसडीएम, एसडीएम न्यायिक, तहसीलदार, तहसीलदार न्यायिक, नायब तहसीलदार आदि अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed