फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   125 days of employment will transform the face of the villages: Gulab Devi

125 दिन रोजगार से बदलेगी गांवों की तस्वीर : गुलाब देवी

Tue, 13 Jan 2026 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
125 days of employment will transform the face of the villages: Gulab Devi
भाजपा कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान बोलती जिले की प्रभारी मंत्री। संवाद - फोटो : reasi news
बदायूं। भाजपा कार्यालय पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जनपद प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने वीबीजीरामजी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम ग्रामीण श्रमिकों को अधिकार आधारित रोजगार की गारंटी देकर गांवों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार का लक्ष्य है कि गांव का अंतिम व्यक्ति भी विकास की मुख्यधारा से जुड़े और उसे सम्मानजनक रोजगार, स्थायी आजीविका प्राप्त हो। इसी उद्देश्य से इस अधिनियम को लागू किया गया है, जो ग्रामीण भारत को आर्थिक सुरक्षा, आत्मसम्मान और स्थायित्व प्रदान करेगा।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने बताया कि इस अधिनियम के तहत प्रत्येक पंजीकृत ग्रामीण श्रमिक को प्रतिवर्ष 125 दिनों के रोजगार की कानूनी गारंटी दी जाएगी। किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए बुवाई और कटाई के मौसम में कार्यों को संतुलित रखा जाएगा ताकि कृषि कार्य प्रभावित न हो। वहीं, कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में गड्ढे खोदने और पाटने का काम किया जाता है। योगी सरकार में महिलाएं सुरक्षित हैं। जहां पर जरूरत है। वहां पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसआईआर को लेकर कहा कि बहुत से ऐसे लोग मिले हैं। जिनके पास में प्रदेश का कोई प्रमाण नहीं मिला है। उन घुसपैठियों को तो बाहर होना ही है। प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्षा वर्षा यादव, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।




दायित्वों का निर्वहन गंभीरता व सतर्कता से करें अधिकारी
बदायूं। जिले की प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर स्थित एनआईसी में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड से संबंधित जिला अनुश्रवण पुस्तिका के कार्यों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और सतर्कता के साथ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले की रैंकिंग में निरंतर सुधार करें। वहीं केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि जिले को विकास कार्यों में प्रदेश में प्रथम स्थान पर लाने का लक्ष्य होना चाहिए। सभी अधिकारी अपने-अपने विभागों के कार्यों का नियमित निरीक्षण, अनुश्रवण और समीक्षा करें।

डीएम अवनीश राय ने कहा कि सभी अधिकारी शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करते हुए रैंकिंग सुधार और आमजन की समस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता बरतें। सीडीओ केशव कुमार ने बताया कि नवंबर 2025 में जनपद को विकास कार्यों में 43वीं और राजस्व में 10 वीं रैंक मिली थी, जबकि दिसंबर 2025 में विकास में 36 वीं और राजस्व में नौवीं रैंक प्राप्त हुई। संयुक्त रूप से दिसंबर में जनपद 20 वें स्थान पर रहा। 85 कार्यक्रमों में से 63 में ए श्रेणी प्राप्त हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed