फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   शहीदों को समर्पित रहीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

शहीदों को समर्पित रहीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

Sat, 16 Feb 2019 08:26 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Sat, 16 Feb 2019 08:26 PM IST
विज्ञापन
शहीदों को समर्पित रहीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
बदायूं। डॉ.उर्मिलेश जन-चेतना समिति की ओर से आयोजित पुलवामा के शहीदों को समर्पित डॉ. उर्मिलेश स्मृति दिवस के दूसरे दिन सुबह और शाम को बदायूं के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां देकर समा बांध दिया। गूंज संस्था की ओर से कला के रंग गूंज के संग कार्यक्रम में कला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का विषय माई वोट-माई नेशन रहा।
विज्ञापन

कला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अक्षिता माहेश्वरी और द्वितीय स्थान गुनगुन बब्बर को प्राप्त हुआ। कलाकारों ने देश भक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अंत में सचिव अक्षत अशेष ने सभी का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में मटरुमल शर्मा, पम्मी मेंहदीरत्ता, मुकेश रस्तोगी, डॉ. चक्रेश जैन, डॉ. राजेश वर्मा, अशोक सक्सेना, नरेश चंद्र शंखधार आदि मौजूद थे। संचालन रविन्द्र मोहन सक्सेना ने किया।
विज्ञापन

---------------------
शहीदों के सम्मान में म्यूजिक नाइट स्थगित
बदायूं। सचिव डॉ. अक्षत अशेष के मुताबिक डॉ. उर्मिलेश स्मृति दिवस के तीसरे दिन आयोजित होने वाली मुंबई फिल्मी कलाकारों की बॉलीवुड म्यूजिकल नाइट पुलवामा के शहीदों के सम्मान में स्थगित कर दी गई है। साथ ही सम्मान समारोह भी अभी फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों आयोजनों की तिथि आगे निर्धारित कर कार्यक्रम किया जायेगा। इधर शाम को बाहर चल रहे लाउडस्पीकर को भी बंद करके अंदर ही सादगीपूर्ण तरीके से कार्यक्रम किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed