फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   कछला गंगाघाट पर दूसरे दिन भी महाआरती में हजारों श्रद्धालु शामिल

कछला गंगाघाट पर दूसरे दिन भी महाआरती में हजारों श्रद्धालु शामिल

Wed, 16 Jan 2019 08:13 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 16 Jan 2019 08:13 PM IST
विज्ञापन
कछला गंगाघाट पर दूसरे दिन भी महाआरती में हजारों श्रद्धालु शामिल
उझानी (बदायूं)। कछला भागीरथी तट पर बुधवार की शाम को भी महाआरती हुई। हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा महाआरती की। शाम को काफी मनमोहक दृश्य था। हर-हर गंगे के उद्घोष से माहौल पूरी तरह से भक्तिमय था।
विज्ञापन

बनारस की तर्ज पर पहली बार डीएम दिनेश कुमार सिंह के प्रयास से कछला गंगाघाट पर मकर संक्राति के दिन महाआरती का आयोजन हुआ। यह महाआरती लगातार चलती रहेगी। बनारस के पंडित महाआरती करा रहे हैं। दूसरे दिन बुधवार को चंदौसी के हरिअग्रवाल ने महाआरती कराई। पहले दिन की तरह आरती हुई। हजारों श्रद्धालुओं ने इसमें हिस्सा लिया। कछला गंगाघाट पर मेले जैसा दृश्य था। गायत्री परिवार से जुड़े लोग भी मौजूद थे। इस दौरान कछला पुल पर वाहन जहां के तहां रुक गए।
विज्ञापन


आज कलक्ट्रेट कर्मी परिवार संग शामिल होंगे आरती में
गुरुवार को कछला गंगाघाट पर होने वाली गंगा महाआरती में कलक्ट्रेट के सभी कर्मचारी अपने परिवार के साथ पहुंचेंगे। इसके लिए बदायूं से दो रोडवेज बसों की मुफ्त व्यवस्था रहेगी। इस संबंध में एडीएम प्रशासन रामनिवास शर्मा ने सभी कर्मचारियों को परिवार के संग महाआरती में पहुंचने को कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला मुख्यालय से भी पहुंचे श्रद्धालु
कछला गंगाघाट पर मकर संक्राति के दिन से शुरू हुई महाआरती में शामिल होने को बुधवार को भी जिला मुख्यालय से बहुत से श्रद्धालु पहुंचे। उनका कहना था कि इस कार्यक्रम में सभी को शामिल होकर पुण्य कमाना चाहिए।

महाआरती से रोजगार भी मिला गंगा महाआरती के आयोजन से कछला क्षेत्र के लोगों को रोजगार भी मिल गया है। बहुत से लोग चाट-पकौड़ी के ठेले लगा रहे हैं। उनका कहना है कि गंगा मइया ने उन्हें रोजगार दे दिया है।


वीआईपी और सामान्य सब को मिलेगा एक साथ भोजन
गंगा महाआरती में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं से मनमाना भोजन का पैसा नहीं लिया जा सकेगा। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि चाहे वीआईपी हो या सामान्य सभी श्रद्धालुओं को एक जैसा ही भोजन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed