{"_id":"5bba62b5867a5514ac26eed1","slug":"121538941621-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"... और अब जटा समेत तीन गांव में गंगा, रामगंगा नहीं कर सकेंगी कटान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
... और अब जटा समेत तीन गांव में गंगा, रामगंगा नहीं कर सकेंगी कटान
Updated Mon, 08 Oct 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। प्रदेश की योगी सरकार ने जिलेवासियों के लिए राहत दी है। शासन की ओर से 22 करोड़ की तीन परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है, इसके तहत दातागंज क्षेत्र के जटा समेत तीन गांवों में जीओ बैग और ट्यूब लगाकर दीवार बनाई जाएंगी। जिससे गंगा, रामगंगा का पानी इस गांवों में नहीं घुस सके, क्योंकि इस बार इन गांवों में बाढ़ ने कहर बरपाया है।
जिले में इस साल बाढ़ ने जमकर कहर बरपाया। अब तक अनेक मकान बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं, साथ ही हजारों बीघा जमीन गंगा और रामगंगा में समा गई है। लोगों को लाखों रुपये की आर्थिक क्षति हुई थी। अगर पहले से वहां पर जीओ ट्यूब या बैग लगे होते तो नुकसान कम होता। इसको लेकर बाढ़ खंड विभाग की ओर से बाढ़ग्रस्त तीन गांवों के लिए परियोजनाएं बनाकर शासन के लिए प्रस्ताव भेजा। शासन की ओर से तीनों परियोजनाओं को मंजूरी दे दी गई है। अब बजट आने के बाद चितरी, जटा और सिमरिया गांव में बाढ़ निरोधक कार्य कराए जाएंगे। जिसके तहत तीनों गांवों में जीओ बैग और ट्यूब लगाए जाएंगे। इसके चलते इन गांवों में बाढ़ से काफी हद तक बचाव किया जा सकेगा।
क्या है जीओ बैग और ट्यूब बाढ़ खंड की ओर से जिन तीनों गांवों में जीओ बैग और ट्यूब लगाए जाएंगे, उनकी चट्टे के रूप में भरकर पानी और गांव के बीच सीढ़ीनुमा दीवार बनाई जाएगी। जो जीओ बैग और ट्यूब पानी के अंदर होंगे उन्हें लोहे की तारों को एक दूसरे से बांध कर रखा जाएगा।
विज्ञापन
विधायक की पहल रंग लाई
बाढ़ का प्रकोप देखते हुए दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने सुरक्षा के लिए शासन को लिखा था। बाढ़ खंड से प्रस्ताव भी बनवाया था। उनकी इस पहल पर शासन ने हरी झंडी दी है।
तीन परियोजनाओं का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था। वहां से मंजूरी मिल गई है। अब वहां पर जीओ ट्यूब और बैग लगाकर बाढ़ का पानी गांव में आने से रोका जाएगा। साथ ही ठोकरें बनाई जाएगी। जिससे गंगा, रामगंगा की धारा को गांव की आने से रोका जा सके।
-दीपक कुमार शर्मा, एक्सईएन बाढ़ खंड