फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   सूर्यदेव ने तरेरी नजर, पारा 42 के पार

सूर्यदेव ने तरेरी नजर, पारा 42 के पार

Mon, 28 May 2018 01:19 AM IST
Updated Mon, 28 May 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
सूर्यदेव ने तरेरी नजर, पारा 42 के पार
सूर्यदेव ने तरेरी आंखें, पारा 42 के पार
विज्ञापन

पुरवाई थमी तो राहगीर हुए पसीने से सराबोर
बसों में सफर के दौरान उड़ा मुसाफिरों का चैन
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं।
लोगों को गर्मी से निजात नहीं मिल पा रही है। सूर्यदेव ने आंखें तरेरीं तो पुुरवाई भी थम गई। दोपहर होते-होते लोग पसीने से तरबतर हो गए। सबसे ज्यादा दिक्कत ट्रेनों और बसों में सफर करने वाले मुसाफिरों को हुई। दोपहर बाद तक पारा 42 के पार हो गया।

पिछले कई दिनों से बढ़ते जा रहे गर्मी के प्रकोप ने रविवार पूर्वाह्न से ही असर दिखाना शुरू कर दिया। सुबह हालांकि लगा कि बादल छा जाएंगे लेकिन पूर्वाह्न के बाद तपिश में लोग झुलसने लग गए। बाजार में सन्नाटा पसर गया। शहर के मेन मार्केट में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला। जो लोग जरूरी सामान की खरीदारी के लिए निकले, उनके चेहरे भी गमछे से ढके थे। बाइक और स्कूटी सवार महिला-पुरुषों को गर्मी से परेशानी का सामना करना पड़ा। गलियारे भी बेरौनक दिखे। सबसे ज्यादा दिक्कत बसों में सफर करने वाले मुसाफिरों को हुई। सवारियां बैठाने के लिए बसें जहां भी रुकतीं, मुसाफिर उकलाने लगते। गर्मी में इजाफे की एक वजह पुरवाई (पुरवा हवा) का थमना भी रहा। फिलहाल तपिश कम होने के आसार नहीं हैं। मौसम के जानकारों की मानें तो बूंदाबांदी और पुरवाई चलने पर ही गर्मी से निजात मिलेगी। ऐसा नहीं हुआ तो लू के थपेड़े लोगों को बेहाल कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed