फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   एंटी रैबीज वैक्सीन मामले में सीएमएस ने जांच सौंपी

एंटी रैबीज वैक्सीन मामले में सीएमएस ने जांच सौंपी

Thu, 22 Mar 2018 05:39 PM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 05:39 PM IST
विज्ञापन
एंटी रैबीज वैक्सीन मामले में सीएमएस ने जांच सौंपी
एंटी रैबीज वैक्सीन मामले
विज्ञापन

में सीएमएस ने जांच सौंपी
बाहरी लोगों पर लगाई पाबंदी, कर्मचारियों को दिए नजर रखने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं।
एंटी रैबीज वैक्सीन के खेल के मामले के बुधवार को पकड़े जाने के बाद जिला अस्पताल प्रशासन भी सतर्क हो गया है। सीएमएस ने बाहरी लोगों पर पाबंदी लगाते हुए डॉक्टरों और कर्मचारियों को ऐसे लोगों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही एंटी रैबीज वैक्सीन खेल का खुलासा करने के लिए डॉ. कप्तान सिंह को जांच सौंप दी है।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरएस यादव ने बताया कि 20 मार्च को ओपीडी के लिए 25 वाइल भेजी गईं थीं। दूसरे दिन 21 मार्च को 45 वाइल का इंतजाम किया गया। इसके बावजूद जिला अस्पताल की ओपीडी में कक्ष संख्या 18 के बाहर मरीजों की लाइन कम नहीं हुई। वैक्सीन की कमी देखते हुए इसकी मॉनीटिरिंग शुरू कर दी गई है। गुरुवार को उन्होंने स्वयं ओपीडी पहुंच कर कक्ष संख्या 18 में एंटी रैबीज वैक्सीन चेक कीं। पूरी व्यवस्था सही पाई गई।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. आरएस यादव ने बताया कि बुधवार को बाहरी लोगों की वजह से जिला अस्पताल प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। बाहरी लोगों की नोइंट्री के लिए कर्मचारियों को बता दिया गया है। डॉक्टरों से भी कहा गया है कि वे इस व्यवस्था को बनाए रखने के लिए ऐसे लोगों पर नजर रखें। मामला संज्ञान में आने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। उन्होंने बताया कि इंजेक्शन का खेल खत्म करने के लिए मामले की जांच कराई जा रही है। इसकी जिम्मेदारी डॉ. कप्तान सिंह को सौंपी गई है। उन्हें एक सप्ताह का समय दिया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed