{"_id":"6a9c714450bfc17aa00b9f17","slug":"12-cows-die-in-cowshed-bones-lie-scattered-amidst-filth-badaun-news-c-123-1-ba11032-172393-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: गोशाला में 12 गायों की मौत, गंदगी के बीच बिखरी पड़ी हैं हड्डियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: गोशाला में 12 गायों की मौत, गंदगी के बीच बिखरी पड़ी हैं हड्डियां
विज्ञापन
ग्राम कुरखेड़ा स्थित वृहद गोशाला में फैली मृत गाय की हड्डियां। स्रोत- वीडियोग्रेब।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दातागंज। ग्राम पंचायत गलोथी के ग्राम कुरखेड़ा स्थित वृहद गोशाला में 10-12 गायों के मृत अवस्था में पड़े होने और उनकी हड्डियां गंदगी के बीच फैले होने का मामला तहसील पहुंचा है। ग्राम पंचायत की प्रशासक के बेटे की ओर से दी गई शिकायत में गंभीर आरोप लगाए गए हैं। एसडीएम ने जांच शुरू करा दी है। गोशाला रूलर एजुकेशन सोसाइटी तिलहर एनजीओ की ओर से संचालित की जा रही है।
दो साल पहले जिस ग्राम पंचायत गलोथी के ग्राम कुरखेड़ा स्थित वृहद गोशाला में गोवंशों की मौत पर काफी विवाद हुआ था, फिर उसी गोशाला में गोवंशों की दुर्गति का मामला दातागंज एसडीएम के यहां पहुंचा है। शनिवार दोपहर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में ग्राम पंचायत की प्रशासक रामश्री के बेटे विवेक कुमार ने ग्रामीणों के साथ लिखित शिकायत दी।
आरोप लगाया कि वह कुछ लोगों के साथ गोशाला देखने गए तो वहां सभी गायें भूखी प्यासी दिखीं। नादें खाली थीं। चारा नहीं था। 10-12 गाय मृत अवस्था में पड़ी थीं। मौके पर 282 गायें गोशाला में मिलीं।
विज्ञापन
ये भी आरोप लगाया है कि आधी गायों पर टैग लगे हुए थे। आधे पर नहीं थे। गोशाला के पास में ही कई गड्ढे खुदे पड़े हैं। इसमें मृत गाय पड़ी हुई थीं। आसपास गायों की हड्डियां पड़ी थीं, जिसे कुत्ते नोच रहे थे। कहा कि गोशाला में मौके पर 282 गाय मिलीं, जबकि करीब 450 गायों का पैसा सरकार से प्राप्त किया जा रहा था।
गोशाला के चौकीदार पर गालीगलौज करने का भी आरोप लगाया। शिकायत करने वालों में सरजीत, रामसरन, पंकज, सूरजपाल आदि शामिल रहे। इधर, इस प्रकरण में एसडीएम विनोद कुमार ने बताया कि जांच कराई जा रही है। जांच सात दिन में पूरी कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।