{"_id":"5c3c98adbdec22736a7680af","slug":"11547475117-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये नहीं दिए तो बना दिया अपात्र, नहीं मिले आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपये नहीं दिए तो बना दिया अपात्र, नहीं मिले आवास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुपये नहीं दिए तो बना दिया अपात्र, नहीं मिले आवास
दबतोरी। तहसील बिसौली क्षेत्र के गांव ललुआ नगला के कई ग्रामीणों ने बीडीओ को शपथ पत्र देकर ग्राम सचिव पर प्रधानमंत्री आवास को मंजूर कराने के लिए रुपये मांगने का आरोप लगाया है। बीडीओ ने पूरे मामले की जांच कराने की बात कही है।
गांव निवासी कस्तूरी देवी, सुरेंद्र पाल आदि ने शपथ पत्र में कहा है कि सचिव ने प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर दस-दस हजार रुपये मांगे हैं। नहीं दिए तो उन्हें पात्र होते हुए भी अपात्र बना दिया। उनका कहना है कि वे लोग बेहद गरीब हैं। उनके पास कच्चे मकान हैं, जबकि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हर गरीब को पक्की छत दी जा रही है। कहा कि गांव के कई ऐसे अपात्र लोग हैं जिन्हें सांठगांठ के चलते पात्र बनाकर आवास दे दिए गए हैं। पूरे मामले की जांच कराकर दोषी सचिव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ------------------
दोनों लोग पात्र हैं। सचिव ने वास्तव में दोनों के साथ गलत किया है। दोनों को प्रधानमंत्री आवास मिलने चाहिए। मैं भी इस बारे में लिख चुकी हूं।
-कुसुम देवी, ग्राम प्रधान
------------------
इस मामले की शिकायत मिली है, जांच कराई जा रही है। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
- शंकर लाल पाल, बीडीओ, आसफपुर