फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   सुबूतों पर ‘झाड़ू’ फेर गया पटाखा फैक्ट्री मालिक, पुलिस सफाई में जुटी

सुबूतों पर ‘झाड़ू’ फेर गया पटाखा फैक्ट्री मालिक, पुलिस सफाई में जुटी

Tue, 22 Jan 2019 11:58 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Tue, 22 Jan 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
सुबूतों पर ‘झाड़ू’ फेर गया पटाखा फैक्ट्री मालिक, पुलिस सफाई में जुटी
बिसौली (बदायूं)। पटाखा फैक्ट्री में आग लगने के मामले में पुलिस और जिला प्रशासन अब तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे हैं। इसमें पुलिस की लापरवाही सामने आई है। अगर पुलिस सक्रिय होती तो फैक्ट्री मालिक सुबूतों पर ‘झाड़ू’ नहीं फेर पाता और न ही हादसे के कारणों को छिपाता।
विज्ञापन

जानकारों की माने तो बारूद से जिस जगह पर आग लगी, वो स्थान खुले में था। ठीक उसके पीछे पटाखों का गोदाम था। अगर आग कहीं गोदाम के अंदर लगी होती तो शायद दूसरा रसूलपुर कांड हो जाता। इस हादसे के बाद पुलिस को तुरंत मामले की जांच करनी चाहिए थी लेकिन पुलिस गांव नहीं पहुंची और न ही मामले की जांच की। दूसरे दिन जब तक पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, तब तक घटनास्थल पर झाड़ू लगा दी गई थी। जो बारूद, राख और पटाखों के कागज थे वे एकत्र कर फेंक दिए गए थे, जबकि पुलिस का कहना था कि बारूद की रगड़ से आग लगी थी। अगर पुलिस की उदासीनता नहीं होती तो शायद फैक्ट्री मालिक से पूछताछ शुरू हो जाती है और वह घटना की मुख्य वजह भी बताता।
विज्ञापन

सीओ सर्वेंद्र सिंह ने कहा था कि पटाखा फैक्ट्री मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी, जो अब तक नहीं हुई है। पुलिस अभी यह भी पता नहीं लगा पाई है कि लाइसेंस धारक के पास कितना बारूद था। उसकी भंडारण क्षमता कितनी थी। इस हादसे में चार लोग घायल थे, लेकिन पुलिस ने सिर्फ तीन लोगों को घायल माना है। बच्चे को पुलिस घायल ही नहीं मान रही है। इससे साफ जाहिर है कि पुलिस भी मामले में लीपापोती करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed