फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   दो करोड़ की लागत से बनेंगी सड़कें, रेलवे रोड का होगा जीर्णोद्घार

दो करोड़ की लागत से बनेंगी सड़कें, रेलवे रोड का होगा जीर्णोद्घार

Mon, 14 Jan 2019 04:53 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Mon, 14 Jan 2019 04:53 PM IST
विज्ञापन
दो करोड़ की लागत से बनेंगी सड़कें, रेलवे रोड का होगा जीर्णोद्घार
जल्द ही उझानी में दो करोड़ से बनेंगी
विज्ञापन

सड़कें, रेलवे रोड का होगा जीर्णोद्धार
उझानी (बदायूं)। नगर पालिका परिषद बोर्ड ने नागरिकों को बेहतर सुविधा और नई सड़कें मुहैया कराने के लिए कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दे दी। प्राइवेट बस स्टैंड के पास लिंक रोड मोड़ पर स्वागत द्वार बनेगा। रेलवे रोड का जीर्णोद्धार भी होगा। पालिका की दुकानों की किराया वृद्धि के साथ बोर्ड ने अपने अहम प्रस्ताव में रेलवे रोड का नाम महाराजा अग्रसेन करने और करीब दो करोड़ रुपये की लागत से सड़कों का निर्माण कराने का प्रस्ताव भी पास किया।
सोमवार को नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई। सदस्य अरुण अग्रवाल, रामप्रवेश यादव, सत्येंद्र गुप्ता, सचिन अग्रवाल, अब्दुल हसन, धर्मवीर यादव और आकाश शर्मा ने सड़कों समेत पालिका की आय की वृद्धि के लिए अपने प्रस्ताव रखे। कई प्रस्तावों को आम सहमति से मंजूर कर दिया गया। इनमें रेलवे रोड का नाम महाराजा अग्रसेन करने, दो करोड़ रुपये की लागत से सड़कें बनवाने, दुकानों की किराया वृद्धि, निर्माणाधीन नलकूप चालू कराने और प्राइवेट बस स्टैंड मोड़ के पास लिंक रोड पर स्वागत द्वार का निर्माण कराना शामिल है। रेलवे रोड की क्षतिग्रस्त सड़क के जीर्णोद्धार को भी मंजूरी प्रदान की गई। इस रोड पर गड्ढों का मामला अमर उजाला ने अपने 14 जनवरी के अंक में प्रमुखता से उठाया था। इस मौके पर ईओ संजय कुमार तिवारी और प्रभारी सफाई निरीक्षक राजेश बिंद समेत सभी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

----------
सदस्यों के सुझावों पर गौर करें कर्मचारी
उझानी। बोर्ड की बैठक में कुछ सदस्यों ने कर्मचारियों पर उनके सुझावों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। पालिकाध्यक्ष और पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल ने कर्मचारियों को अपने रवैये में सुधार लाने का निर्देश दिया। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि सदस्यों के सुझावों पर गौर किया जाना चाहिए। उनकी शिकायतों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर हो। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed