फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   धन हड़पे बैठे कसाबइयों ने शौंचालयों का निर्माण शुरू कराया

धन हड़पे बैठे कसाबइयों ने शौंचालयों का निर्माण शुरू कराया

Sat, 02 Jun 2018 01:23 AM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
धन हड़पे बैठे कसाबइयों ने शौंचालयों का निर्माण शुरू कराया
...और शुरू हो ही गया
विज्ञापन

शौचालयों का निर्माण
कछला नगर पंचायत प्रशासन ने दिया था कार्रवाई का अल्टीमेटम
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)।
स्वच्छता मिशन के तहत सरकारी अनुदान पर घरों में शौचालय निर्माण के लिए अंतत: सैकड़ों गृहस्वामी हरकत में आ ही गए। कछला नगर पंचायत प्रशासन ने पिछले दिनों सर्वे के दौरान करीब 650 ऐसे गृहस्वामियों को चिह्नित किया था जो अनुदान की पहली किस्त खाते से निकाल लेने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं करा रहे थे। कार्रवाई के डर से चिह्नित गृहस्वामियों में आधे से अधिक लोगों ने पिछले दिनों शौचालय का निर्माण शुरू करा दिया।
कछला नगर पंचायत कर्मियों की टीम ने दो दिन पहले कसबे में फिर से सर्वे का काम शुरू किया तो चिह्नित गृहस्वामियों में से अधिकतर के घरों के बाहर टैंक निर्माण को गड्ढे खुदे मिले। दर्जनों घरों में निर्माण कार्य भी चलता मिला। टीम में शामिल जितेंद्र कुमार सिंह और राधेश्याम ने बताया कि पिछले दिनों करीब साढ़े छह सौ गृहस्वामियों को चिह्नित कर स्वच्छता मिशन से जुड़े अफसरों को अवगत करा दिया गया था। जिन गृहस्वामियों ने पहली किस्त के चार हजार रुपये हड़पे लिए थे, उन्हें नोटिस भी मुहैया करा दिए गए थे। नोटिस में शौचालय निर्माण नहीं कराने पर रिपोर्ट दर्ज कराने का अल्टीमेटम दिया गया था।
विज्ञापन

कछला को ओडीएफ करने के लिए 14 सौ घरों में शौचालय निर्माण के लिए सूची तैयार की गई थी। स्वच्छता मिशन के तहत सभी पात्रों को पहली किस्त के रूप में पिछले साल ही खातों में धनराशि भी अवमुक्त कर दी गई लेकिन 650 लोगों ने शौचालयों को निर्माण शुरू नहीं कराया था। इसके बाद एडीएम प्रशासन अजय कुमार श्रीवास्तव ने पहले अल्टीमेटम देने फिर कार्रवाई का आदेश दिया था। इधर, नगर पंचायत कर्मियों का कहना है कि शनिवार को स्वच्छता मिशन से जुड़े अफसरों की टीम भी कछला पहुंचकर प्रगति की समीक्षा करेगी। समीक्षा के दौरान ही बाकी बचे लोगों के खिलाफ रूपरेखा तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed