{"_id":"59c1f9f04f1c1b2a688b570b","slug":"111505884656-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील दिवस में पहुंचे विधायक, सुनी समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील दिवस में पहुंचे विधायक, सुनी समस्याएं
Updated Wed, 20 Sep 2017 10:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदायूं। हर माह प्रथम तथा तृतीय मंगलवार को होने वाले समाधान दिवस में जनता की शिकायतों को सुनकर उनका निस्तारण कराया गया।
मंगलवार को तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अनिता श्रीवास्तव एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्र प्रकाश ने जनता की शिकायतों को सुना। रिलई माधौपुर निवासी सत्यवीर की शिकायत है कि गांव के ही महेंद्र, उमेश और गंगाराम उनकी जमीन पर कब्जा किया हुआ है, ग्राम मदारपुर की मंगलवती ने शिकायत की कि लोहिया आवास की पहली किश्त में ग्राम प्रधान नत्थू लाल ने 25 हजार रुपये लिए थे। अब दूसरी किश्त में फिर 25 हजार मांग रहा है। डीएम ने विकास खंड अधिकारी उझानी को निर्देश दिए कि अविलंव आपेक्षित कार्रवाई नियमानुसार की जाए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने जन शिकायतों को सुनकर संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 134 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 18 का मौके पर निस्तारण कराया सीएमओ डॉ. नेमी चंद्रा, सीओ इमरान नासिर खां, उप जिलाधिकारी हरीराम यादव आदि मौजूद रहे।
-
विधायक ने सुनी समस्याएं
बिसौली। मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में विधायक कुशाग्र सागर पहुंचे। उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना। विधायक ने अधिकारियों को जल्द से जल्द समस्याओं का निस्तारण करने को कहा। ललुआनगला प्रधान श्यामवीर सिंह ने राजकीय नलकूप के छह साल से खराब होने की शिकायत दी, जिसे शीघ्र निस्तारण का आदेश सिंचाई विभाग को दिया। तहसील दिवस में लोनिवि का कोई भी कर्मचारी या अधिकारी मौजूद नहीं था। विधायक ने लोगों का आह्वान किया कि सरकार आम आदमी समस्या को अतिशीघ्र निस्तारण के लिए प्रतिबद्ध है। एसडीएम मोहम्मद अवैश, सीओ निर्मल कुमार बिष्ट, खंड विकास अधिकारी बृजमोहन अंबेड, सीएचसी प्रभारी डॉ. पंकज शर्मा, सीडीपीओ अल्पना जौहरी, ओमकृष्ण, प्रदीप शर्मा, सोनू बाल्मीकि आदि मौजूद रहे।