फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   109 brides and grooms marry each other in a mass marriage

Budaun News: सामूहिक विवाह में एक-दूसरे के हुए 109 वर-वधु

Sat, 06 Dec 2025 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
109 brides and grooms marry each other in a mass marriage
सामूहिक विवाह समारोह में नव दंपती व साथ में कार्यक्रम के मुख्य अति​थि। स्रोत- सूचना विभाग - फोटो : खैराबाद-मछरेहटा चौराहा के पास पलटा पड़ा ट्रक।
बदायूं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत ब्लॉक अंबियापुर में शुक्रवार को समारोह आयोजित किया गया। इसमें कुल 109 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। इनमें 101 हिंदू जोड़े और 08 मुस्लिम जोड़े शामिल हुए। सभी जोड़ों का विवाह एवं निकाह जनप्रतिनिधियों व जिला प्रशासन की उपस्थिति में धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न कराया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भाजपा से बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी एवं जनहितकारी योजना है। इसका उद्देश्य गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह को सम्मानपूर्वक और भव्य तरीके से सम्पन्न कराना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह योजना बिना किसी भेदभाव के सभी धर्मों के गरीब परिवारों को लाभान्वित करती है तथा जोड़ों का विवाह उनके-अपने धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार कराया जाता है। विधायक ने कहा कि सरकार की यह पहल महिला सशक्तीकरण एवं सामाजिक समानता की दिशा में एक मजबूत कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में प्रतीकात्मक रूप से कुछ जोड़ों को विवाह प्रमाणपत्र और उपहार सामग्री प्रदान की गई। उपस्थित अतिथियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों पर पुष्प वर्षा कर उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष शारदेंदु पाठक, मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार समेत संबंधित खंड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed