{"_id":"5c38a24cbdec22737c28fde2","slug":"101547215436-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इफको पर पहुंची दो ट्रक यूरिया, किसानों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इफको पर पहुंची दो ट्रक यूरिया, किसानों को मिली राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो ट्रक यूरिया पहुंचने से
किसानों को मिली राहत
बदायूं। कुछ समय से जिले में खाद की किल्लत चल रही थी, इस वजह से किसानों को इधर उधर भटकना पड़ रहा था। शुक्रवार को इफको किसान सेवा केंद्र पर दो ट्रक यूरिया पहुंचने पर किसानों ने राहत की सांस ली। हालांकि भीड़ को देखते हुए पुलिस तैनात रही।
शुक्रवार का दिन किसानों को राहत देने वाला निकला। शहर स्थित इफको किसान सेवा केंद्र पर दो ट्रक यूरिया पहुंची। यूरिया पहुंचने की सूचना पर किसानों के केंद्र पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। देखते ही देखते कुछ ही समय में केंद्र पर किसानों की भीड़ जुट गई। केंद्र पर भरपूर खाद पहुंचने पर कर्मचारियों ने भी किसानों को अन्य दिनों की अपेक्षा खाद के कट्टे मांग के अनुसार देने शुरू कर दिए। इससे किसानों के चेहरे भी खिल उठे। वहीं भीड़ के मद्देनजर पुलिस की भी काफी संख्या में तैनाती कर दी गई। दातागंज में भी खाद का वितरण किया गया, वहां पर किसानों की भीड़ अधिक हो जाने पर उसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी, काफी मशक्कत के बाद में वहां पर खाद का सही से वितरण हो पाया।
------
किसान न हों परेशान : डीएम
डीएम दिनेश कुुमार सिंह ने कहा है कि जिले में निजी एवं सहकारिता क्षेत्र में लगभग नौ हजार मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध है। अगर कहीं पर कोई दिक्कत आ रही है, तो जिला कृषि अधिकारी के व्हाट्स एप नंबर 8429031980 पर शिकायत भेज सकते हैं। साथ ही सभी उर्वरक विक्रेताओं को सचेत किया जाता है कि वे दैनिक स्टॉक बोर्ड पर स्टॉक दर अंकित करें, साथ ही पीओएस मशीन से ही उर्वरक विक्रय करें।