फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   चांद का किया दीदार, सलामत रहें पिया हमार

चांद का किया दीदार, सलामत रहें पिया हमार

Sun, 28 Oct 2018 12:51 AM IST
Updated Sun, 28 Oct 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
चांद का किया दीदार, सलामत रहें पिया हमार
फोटो: 31-32
विज्ञापन

चांद का किया दीदार, सलामत रहे पिया हमार
सोलह शृंगार किया, बाजार में की खरीदारी
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। सुहाग की सलामती के लिए महिलाएं शनिवार को दिन भर निर्जल रहीं। शाम को सोलह शृंगार कर चलनी की ओट से चांद को निहारने के बाद पति के हाथ से जल ग्रहण करवाचौथ का व्रत खोला। दिनभर बाजार में महिलाओं की भीड़ रही। इस दौरान जमकर खरीदारी की।
करवाचौथ पर सुबह जल ग्रहण करने के बाद सुहागिनों ने व्रत की शुरुआत की। दिन में मेहंदी रचाई। तमाम महिलाओं ने चावल पीस कर दीवार पर चित्र बनाए तो कुछ ने बाजारों में बिक रहे चित्र का स्टीकर चलाकर काम चला लिया। जगह-जगह समूह में व्रतधारी महिलाएं करवाचौथ की कथा सुनती रहीं। शाम को सोलह शृंगार करके चांद के निकलने का इंतजार करती रहीं। चांद निकलने के बाद छत पर जाकर चलनी को ओर से चांद का दीदार किया। मिट्टी के बने पात्र करवा में चावल भरकर, फूल, माला, दही, बर्फी, फल शृंगार के सामान आदि चढ़ा कर पूजा-अर्चना की। चांद को अर्घ्य दिया। सुहाग के सलामती की प्रार्थना की। उसके बाद पति के हाथों जल ग्रहण कर व्रत खोला।
विज्ञापन

---
मोबाइल में देखा चेहरा, तोड़ा व्रत करवाचौथ पर छुट्टी नहीं मिल पाने के कारण कई लोग घर नहीं पहुंच सके। ऐसे में उनकी पत्नियों ने मोबाइल में फोटो देखकर व्रत तोड़ा। कुछ वीडियो कॉलिंग का सहारा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
दिन भर सजने-संवरने में लगी रहीं महिलाएं
करवाचौथ पर दिन भर महिलाएं अपने को सजाने संवारने में व्यस्त रहीं। साथ ही जल्द से जल्द शाम होने का इंतजार करती रहीं।
---
पतियों ने भी दिया साथ
करवाचौथ के अवसर पर सुहागिनों ने व्रत रख कर जहां अपने पति की लंबी आयु की कामना की। वहीं कुछ पतियों ने भी पत्नियों के लिए इस व्रत को रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed