{"_id":"5e907bff8ebc3e769911137c","slug":"10-tortoise-dead63","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसमपुर के तालाब में कछुए मरे, 10 के शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसमपुर के तालाब में कछुए मरे, 10 के शव बरामद
विज्ञापन
NA
- फोटो : AMAR UJALA
बदायूं। मूसाझाग क्षेत्र के ग्राम मौसमपुर में एक तालाब में शुक्रवार को कई कछुओं की रहस्यमय स्थिति में मौत हो गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने 10 कछुओं के शव बरामद कर लिए हैं। तालाब में बाकी कितने कछुए जीवित हैं या मर चुके हैं, इसकी पुष्टि के लिए तालाब की सफाई कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार दोपहर मौसमपुर गांव के लोगों ने कुछ मृत कछुओं के शव गांव के बाहर तालाब में उतराते हुए देखे थे। लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। इससे वन क्षेत्रा अधिकारी रवेंद्र सिंह विष्ट अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। तब तक गांव के कुछ लोग भी पहुुंच गए। बाद में वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों की मदद से कछुओं के शव बाहर निकलवाए। इस दौरान कुल दस कछुओं के शव ही बरामद हो सके। रवेंद्र सिंह विष्ट ने बताया कि तालाब का पानी काफी गंदा है। इससे पता नहीं चल रहा है कि आखिर तालाब में कितने कछुओं की मौत हुई है या जीवित बचे।
उन्होंने बताया कि तालाब में कुछ जीवित कछुए भी देखे गए हैं। इससे माना जा रहा है कि तालाब में जहरीला पदार्थ नहीं डाला गया है। तालाब की सफाई के लिए एक किनारे पर पंपसेट लगा दिया गया है। गंदा पानी निकालकर तालाब में स्वच्छ पानी भरा जाएगा। वहीं कछुओं के शवों के पोस्टमार्टम कराए जाएंगे, जिससे स्पष्ट हो सकेगा कि कछुओं की मौत कैसे हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन