फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   boyfriend killed girls mother in hapur

मां मोहब्बत में बनी दीवार तो घोंट दिया गला

Wed, 31 Jul 2013 12:23 PM IST
हापुड़/ब्यूरो
हापुड़/ब्यूरो Updated Wed, 31 Jul 2013 12:23 PM IST
विज्ञापन
boyfriend killed girls mother in hapur

एक लड़के को पड़ोस में रहने वाली लड़की से मोहब्बत थी। लेकिन उसकी राह में प्रेमिका की मां विलेन बनी हुई थी। इससे नाराज प्रेमी ने मंगलवार को प्रेमिका की मां की गला घोंट कर हत्या कर दी।

विज्ञापन


वह लाश को घर में बने तहखाने में छिपाने लगा तभी उसकी प्रेमिका वहां आ गई। पकड़े जाने के डर से लड़के ने उसके गले पर उस्तरे से वार कर फरार हो गया। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मामला हापुड़ के हर्ष विहार इलाके का है। 40 वर्षीय गीता अपने पति दीपक और चार बच्चों अंजलि (14 साल), शिवानी (13 साल), प्रिन्स (11 साल) और दीपांशु (8 साल) के साथ रहती है। बताया जाता है कि अंजलि से पड़ोस में रहने वाला मनीष उर्फ गूंगा एक तरफा प्यार करता था। उसकी हरकतों का मां-बेटी दोनों विरोध करती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार की दोपहर बारह बजे अंजलि पास की दुकान में चावल लेने गई थी। तभी मनीष घर में घुस आया और उसने गीता की गला घोंट कर हत्या कर दी। जब अंजलि चावल लेकर लौटी तो उसने देखा कि मनीष उसकी मम्मी की हत्या के बाद उसकी लाश घर में ही बने तहखाने में डाल रहा है।

आरोप है कि उसे देखते ही मनीष ने उस्तरे से उसके गले पर वार कर दिया और फरार हो गया। अंजलि की चीख सुनकर मनीष का भाई रवि पहुंचा और घायल अंजलि को लेकर तुरंत कोतवाली गया। फिर पुलिस ने अंजलि को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया।


सूचना पर एसपी डॉ. अशोक कुमार राघव और अपर पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed