फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Youth Shot Dead in Alleged Love Affair Case, Married Woman and Husband Under Suspicion in Bijnor

Bijnor: युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में हुई वारदात, विवाहित और उसके पति पर आरोप

Wed, 29 Apr 2026 02:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 29 Apr 2026 02:56 PM IST
सार

बिजनौर के नगीना देहात क्षेत्र के जुल्हापुरा जंगल में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के सिर में गोली लगने के निशान मिले हैं। परिजनों ने विवाहित प्रेमिका और उसके पति पर हत्या का आरोप लगाया है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Youth Shot Dead in Alleged Love Affair Case, Married Woman and Husband Under Suspicion in Bijnor
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में प्रेम प्रसंग का एक मामला खौफनाक अंजाम तक पहुंच गया। नगीना देहात थाना क्षेत्र के जुल्हापुरा गांव के जंगल में बुधवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। युवक के सिर में गोली लगने के निशान मिलने के बाद पुलिस इसे हत्या का मामला मानकर जांच कर रही है।

विज्ञापन


जंगल में मिला युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे ग्रामीणों ने जुल्हापुरा के जंगल में एक युवक का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक की पहचान गांव के ही अनुज (26) पुत्र विनय के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: West UP Weather: राहत की बूंदों से धड़ाम हुआ पारा, रिमझिम बारिश से बदला मौसम, भीषण गर्मी से मिली राहत 

विज्ञापन
विज्ञापन

सिर में गोली लगने से हत्या की आशंका 
पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश सिंह सोलंकी के अनुसार मृतक के सिर पर गोली लगने के निशान पाए गए हैं। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस घटना के हर पहलू की जांच कर रही है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

प्रेम प्रसंग का मामला आया सामने 
प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि मृतक युवक का किसी विवाहित महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि इस मामले में युवक की विवाहित प्रेमिका और उसके पति की भूमिका हो सकती है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही घटना के खुलासे का दावा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed