फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Youth seeks employment, adults need protection

युवा मांगे रोजगार, वयस्क को चाहिए सुरक्षा

Sat, 15 Jan 2022 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Youth seeks employment, adults need protection
युवा मांगे रोजगार, वयस्क को चाहिए सुरक्षा
विज्ञापन

बिजनौर। भले ही सभी पार्टियां सभी तबकों को लुभाने का प्रयास कर रही हों, लेकिन युवा मतदाता चुनाव की तस्वीर बनाने में अहमद भूमिका निभाएगा। दरअसल 20 से 30 साल की उम्र वाले मतदाताओं का आंकड़ा जिले में साढ़े आठ लाख है। इस बार वोटर बने नए मतदाता भी अहम भूमिका निभाएंगे। मतदाताओं ने अपने मुद्दे भी तय कर लिए हैं। अपनी अपनी उम्र के दौर में मतदाताओं की प्राथमिकताएं बदल रही हैं। युवाओं के लिए रोजगार मुद्दा है तो वहीं व्यस्क मजबूत सुरक्षा व्यवस्था को तरजीह देने वाली सरकार चुनने का मन बना रहे हैं।
मतदाताओं की जुबानी
सुहेल अहमद (19) सरकार चुनने के लिए पहली बार अपने मत का प्रयोग करेगा। सुहेल ने बताया कि ऐसी पार्टी को वोट दिया जाएगा जो रोजगार देने की बात करेगी। किसी के बहकावे में नहीं आएंगे। युवा शक्ति को आगे बढ़ाने वाले को वोट करेंगे।
विज्ञापन

विकास कुमार (25) ने बताया कि रोजगार के मुद्दे पर ही मतदान किया जाना है। वैसे तो सभी पार्टी युवाओं की बात करेंगी लेकिन किसके वादे हकीकत में बदल सकते हैं, यह परखने के बाद ही मतदान करना तय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिलप्रीत कौर (32) का कहना है कि सभी पार्टियां चुनाव के दौरान वादे करती हैं, लेकिन वादों को परख कर ही वोट दिया जाएगा। शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने वाली सरकार चुनने के लिए मतदान करेंगे।
अंशुल शर्मा (35) ने बताया कि बढ़ती हुई महंगाई ने मध्यम वर्ग को बचत करने से वंचित कर दिया है। जो मंहगाई पर अंकुश लगाने की बात करेगा, उसे से ही वोट देंगे। किसी के लुभावने वादों में नहीं आएंगे।
देवेंद्र सिंह (45) ने बताया कि जाति बिरादरी में बांटने वाली पार्टियों को वोट नहीं देना है। राष्ट्रवाद का मुद्दा सबसे बड़ा मुद्दा है। राष्ट्रवाद की बात करने वाली पार्टी को ही वोट दिया जाएगा। किसके पक्ष में मतदान करना है, यह सोच समझ लिया है।
डॉ. दिनेश शर्मा (50) ने बताया कि सबसे बड़ा मुद्दा सुरक्षा का है। समाज में असुरक्षा का डर बना रहेगा तो बेहतर कमाई का भी कोई फायदा नहीं है। मजबूत कानून व्यवस्था बनाए रखनी वाली पार्टी को ही वोट दिया जाएगा।
नौबहार सिंह (67) का कहना है कि सभी पार्टियां अपने-अपने वादे कर रही हैं। किसान के हित में जो पार्टी बात करेगी। उसके ही पक्ष में रहेंगे। गांव और किसान को प्राथमिकता देने वाले को ही वोट दिया जाएगा।
अतर सिंह (75) ने बताया कि राष्ट्रवाद को प्राथमिकता में रखने वाली पार्टी को वोट दिया जाएगा। देश की मजबूती और राष्ट्रवाद के सामने सभी मुद्दे छोटे हैं। अबकी बार फिर से राष्ट्रवाद के नाम पर ही मतदान किया जाएगा।

जिले की आठ विधानसभाओं में 26 लाख 90 हजार मतदाता हैं। उम्र के अनुसार इन्हें वर्गीकृत किया जाए तो तिहाई मतदाता युवा हैं। खासकर 20 से 30 साल की उम्र वाले मतदाताओं की संख्या साढ़े आठ लाख से अधिक है। दूसरे नंबर पर पांच लाख के आंकड़े के साथ 30 से 39 वर्ष की आयु वाले युवा हैं। जिले की मतदाता सूची में युवाओं का दबदबा है। युवाओें का रुख जिधर हो जाएगा, उसकी जीत पक्की है।
उम्रवार मतदाताओं का आंकड़ा
उम्र मतदाता
18 से 19 -229117
20 से 29 -853193
30 से 39 -514437
40 से 49 -448592
50 से 59 -279474
60 से 69 -162345
70 से 79 -92757
80 प्लस -24145
कुल मतदाता -2604060
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed