{"_id":"64973e2525479720a406f2e7","slug":"youth-injured-in-henchmans-attack-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-5738-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: गुलदार के हमले मे युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: गुलदार के हमले मे युवक घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेहड़। गांव मच्छमार में पशुओं को चारा डालने जा रहे युवक पर घात लगाए बैठे गुलदार ने हमला कर जख्मी कर दिया।परिजनो ने युवक को उपचार के लिए पीएचसी कासमपुरगढ़ी में भर्ती कराया।
शाम को रेंज के कैंप कार्यालय पर यूपी और उत्तराखंड के वन अधिकारियों की गुलदार से सुरक्षा को लेकर संयुक्त बैठक चल रही थी। उधर गांव मच्छमार में शाम आठ बजे के करीब गांव का ही घनेंद्र 20 वर्ष पुत्र वीरेंद्र सिंह गांव में ही रविदास धर्मशाला के समीप स्थित पशुशाला में पशुओं को चारा डालने जा रहा था। तभी सड़क के किनारे झाड़ी में घात लगाए बैठे गुलदार ने युवक पर अचानक हमला कर दिया ओर झाड़ी में खींच कर ले जाने लगा। घनेंद्र के संघर्ष करने व शोर मचाने पर गुलदार जंगल की ओर भाग निकला। परिजनों ने घायल युवक को उपचार के लिए पीएचसी कासमपुरगढ़ी पर भर्ती कराया। जहां से चिकित्सक ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रैफर कर दिया।
वहीं इससे कुछ देर पूर्व ही गांव का राजू गुलदार के हमले से बाल बाल बचा। गुलदार ने उसके पैरों पर पंजा मार कर घायल कर दिया। ग्रामीणों के आने पर गुलदार भाग निकला।आबादी के नजदीक गुलदार की आमद व हमलों से ग्रामीणों में भय का माहौल है।उन्होंने गुलदार के पकड़े जाने की मांग की है।