{"_id":"6692f7e644a8b2ccdd0aa674","slug":"youth-dies-due-to-electrocution-bijnor-news-c-32-1-smrt1025-113261-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: करंट लगने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: करंट लगने से युवक की मौत
Sun, 14 Jul 2024 03:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sun, 14 Jul 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
शेरकोट। घर में काम कर रहे 26 वर्षीय क्षितिज उर्फ वासू की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मोहल्ला फतेहनगर निवासी क्षितिज उर्फ वासू पुत्र अजयपाल सिंह घर में ही इनवर्टर का प्लग बदल रहा था। इसी दौरान उसे करंट लग गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक दो बहनों का इकलौता भाई था। परिवार में जवान बेटे की मौत से शोक व्याप्त है।
विज्ञापन