फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Youth dies after falling from roof in police raid, highway jammed

Bijnor News: पुलिस की दबिश में छत से गिरकर युवक की मौत, हाईवे जाम

Thu, 31 Aug 2023 11:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after falling from roof in police raid, highway jammed
कोतवाली देहात में पुलिस की दबिश से छत से गिरकर युवक की मौत के बाद जाम लगाते परिजन और भीड़।
- परिजनों ने पुलिस कर्मियों पर लगाया छत से धक्का देकर मारने का आरोप
विज्ञापन

- शव को सड़क पर छोड़कर भाग गए पुलिसकर्मी, गुस्साए लोगों ने हाईवे किया जाम




संवाद न्यूज एजेंसी
कोतवाली देहात (बिजनौर)। धमकी देने के मामले में वांछित चल रहे युवक की पुलिस की दबिश के दौरान छत से गिरकर मौत हो गई। पुलिसकर्मी शव को सड़क पर ही पड़ा छोड़कर भाग निकले। इससे गुस्साए परिजनों ने पुलिस कर्मियों पर छत से धक्का देने का आरोप लगाते हुए पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे जाम कर दिया। कई थानों की पुलिस फोर्स को मौके पर बुलाया गया।
धामपुर थाना क्षेत्र के गांव तिबड़ी का रहने वाला शहजाद (40) पुत्र शरीफ अहमद बृहस्पतिवार को अपने बहनोई निसार पुत्र अली हसन निवासी रहमुल्ला कॉलोनी, कोतवाली देहात आया था। धामपुर पुलिस को उसके कोतवाली देहात पहुंचने की भनक लगी तो शाम को दबिश दी गई। इसी बीच शहजाद संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिर गया। शहजाद के परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस कर्मियों ने पहले उसके साथ मारपीट की और इसके बाद छत से धक्का दे दिया। गोली मारने का भी आरोप है।
विज्ञापन

इसी बीच पुलिसकर्मी लहूलुहान हालत में युवक को उठाकर उसे भागने लगे। मगर, शहजाद की मौत होने पर पुलिसकर्मी शव को सड़क पर ही छोड़कर मौके से फरार हो गए। एक पुलिसकर्मी की टोपी मौके पर ही छूट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे गुस्साए लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कोतवाली देहात में पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स को बुलाया गया। एसपी देहात राम अर्ज और सीओ नगीना भी मौके पर पहुंचे और देर शाम तक भीड़ को समझने का प्रयास किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed