{"_id":"66536cd5f7a58423950196e8","slug":"young-man-who-went-to-take-bath-with-friends-dies-due-to-drowning-in-ganga-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-124318-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: दोस्तों संग नहाने गए युवक की गंगा में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: दोस्तों संग नहाने गए युवक की गंगा में डूबने से मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडावर। दोस्तों के साथ नहाने गया युवक गंगा में डूब गया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसके शव को बरामद कर लिया है। युवक की मौत से परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है।
मोहल्ला बंजारान निवासी शाहरुख (22) पुत्र लइक रविवार की दोपहर अपने तीन दोस्तों के साथ गांव डेवलगढ़ के सामने गंगा में नहाने गया था। नहाते समय शाहरुख गंगा के गहरे पानी डूब गया। साथी को डूबता देख दोस्तों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस व परिजनों को सूचना दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक का शव बरामद कर लिया है। थाना अध्यक्ष रवि तोमर ने बताया कि मृतक युवक के परिजन कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते हैं। युवक का शव उसके परिजनों को सौंप दिया है।