फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Yoga will be held at mythological, historical, natural and cultural places

Bijnor News: पौराणिक, ऐतिहासिक, प्राकृतिक, सांस्कृतिक स्थानों पर होगा योग

Sun, 11 Jun 2023 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Yoga will be held at mythological, historical, natural and cultural places
बिजनौर। प्रशासन ने योग दिवस मनाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार पौराणिक, ऐतिहासिक, प्राकृतिक, सांस्कृतिक स्थानों पर योग कार्यक्रम आयोजित होंगे। प्रकृति की गोद में योग कर शरीर को स्वस्थ रखने की कला सीखेंगे। योग करने के लिए लोगों को जागरूक करने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाएगा। जिसकी तैयारियों में प्रशासन जुट गया है। सभी विभागों को योग कार्यक्रम में सहयोग करने के लिए कहा गया है। हर घर आंगन योग के उद्देश्य के साथ 15 जून से योग कार्यक्रम की शुरूआत की जा रही है। सबसे पहले 15 जून को योग पौराणिक स्थान विदुर कुटी पर होगा। इसके अलावा ऐतिहासिक स्थान पत्थरगढ़ का किला, प्राकृतिक स्थान अमानगढ़, सांस्कृतिक स्थान मोरध्वज मंदिर, जैन मंदिर, गंगा बैराज, इंदिरा पार्क सहित कई स्थानों पर योग कार्यक्रम होंगे। स्कूल, कॉलेज में भी योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सभी को प्रतिदिन आधा घंटा योग करने के बारे में प्रेरित भी किया जाएगा। वहीं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम 21 जून को नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा।
विज्ञापन

डीएम उमेश मिश्रा ने बताया कि 15 जून को विदुरकुटी से योग महोत्सव का प्रारंभ होगा। इसके अलावा अमानगढ़, गंगा बैराज, पत्थरगढ़ का किलो और अंत में 21 जून को स्टेडियम में योग महोत्सव मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed