फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   World Literacy Day: The shackles of illiteracy being broken by the injury of education

विश्व साक्षरता दिवस : शिक्षा की चोट से टूट रही निरक्षरता की बेड़ी

Thu, 08 Sep 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
World Literacy Day: The shackles of illiteracy being broken by the injury of education
बिजनौर । सर्वांगीण विकास का माध्यम शिक्षा ही है। बेसिक शिक्षा विभाग ने जनपद के साढ़े पांच हजार ड्राप आउट बच्चों को चिन्ह्ति किया। फिर उनका विद्यालयों में प्रवेश कराकर उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा गया। शिक्षा विभाग अधिकारियों का दावा है कि जिले में साक्षरता दर बढ़ रही है।
विज्ञापन

वर्ष 2011 में हुई जनसंख्या गणना के आंकड़ों में जिले की साक्षरता दर में बढ़ोत्तरी हुई है। वर्तमान में भी शिक्षा का स्तर उठ रहा है। वर्ष 2011 की गणना के अनुसार जनपद की कुल साक्षरता दर 68.48 प्रतिशत चल रही है, जिसमें महिलाओं की 59.72 प्रतिशत और पुरुषों की दर 76.56 प्रतिशत है। जबकि वर्ष 2001 में हुई जनसंख्या गणना के आंकड़ों में जिले की साक्षरता दर 58 प्रतिशत थी। महिला साक्षरता की दर 46.1 प्रतिशत और पुरुषों की 68.78 प्रतिशत थी। प्रारंभिक शिक्षा के साथ, उच्च शिक्षा पर जोर दिया जा रहा है।जिले में करीब 66 परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों का संचालन अंग्रेजी माध्यम से हो रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण अंचल में बनाएं छात्रावास
दूरदराज गांवों की छात्राओं के रहने के लिए जिले बने सात छात्रावास का निर्माण हुआ है। इनमें करीब पांच छात्रावास बेसिक शिक्षा विभाग और दो माध्यमिक विभाग के हैं। छात्राओं को कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों व अन्य नजदीक के विद्यालयों में प्रवेश दिलाया गया तथा उनके रहने की व्यवस्था छात्रावास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में शिक्षा का स्तर उठ रहा है। हाउस होल्ड सर्वे के अनुसार साढ़े पांच हजार छात्र-छात्राएं, दिव्यांग चिन्हित हुए थे। सभी को विद्यालयों में प्रवेश दिलाकर शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा गया। जो ज्यादा दिव्यांग है उन्हें घर पर पढ़ाया जा रहा है। उन्हें पढ़ने की सामग्री भी उपलब्ध कराई गई है।
-जयकरन यादव, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed