{"_id":"6aad9a809cdaf76b130f7bdb","slug":"burglary-at-sarva-up-gramin-bank-branch-bijnor-news-c-27-1-bij1029-190578-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: सर्व यूपी ग्रामीण बैंक शाखा में सेंधमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: सर्व यूपी ग्रामीण बैंक शाखा में सेंधमारी
विज्ञापन
स्योहारा। ग्राम गल्लाखेड़ी स्थित सर्व यूपी ग्रामीण बैंक की टूटी खिड़की व स्ट्रांग रूम का टूटा हुआ
स्योहारा। गल्लाखेड़ी स्थित सर्व यूपी ग्रामीण बैंक शाखा में चोर रात में खिड़की तोड़कर अंदर दाखिल हो गया। चोर ने बैंक में घुसते ही बिजली के तार काटकर विद्युत आपूर्ति बंद कर दी। इसके बाद वह काफी देर तक बैंक के अंदर रहा। उसने स्ट्रांग रूम का ताला तक तोड़ डाला, लेकिन (सेफ) अलमारी का ताला नहीं टूटने से वह चोरी में कामयाब नहीं हो सका।
चोर की पूरी गतिविधि बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। फुटेज में कंबल ओढ़े चोर बैंक के अंदर घुसता और इधर-उधर घूमता नजर आया है। खिड़की तोड़कर शाखा के अंदर पहुंचते ही चोर ने बिजली के तार दिए। इसके बाद उसने स्ट्रांग रूम का ताला तोड़ दिया।
हालांकि सेफ अलमारी का ताला तोड़ने में नाकाम रहने पर उसे खाली हाथ लौटना पड़ा। सुबह बैंक भवन के स्वामी कृष्ण बहादुर ने खिड़की टूटी देखी तो शाखा प्रबंधक रविंद्र कुमार को सूचना दी। बैंक अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो अंदर सामान अस्त-व्यस्त मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं शाखा प्रबंधक रविंद्र कुमार की तहरीर पर पुलिस ने चोरी के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी केके बिश्नोई ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान के प्रयास में जुटी है।