{"_id":"6aad9b516b7c9fa2740c3919","slug":"dengue-test-pathology-labs-extort-money-from-patients-bijnor-news-c-27-1-bij1027-190546-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू जांच: पैथोलॉजी लैब पर मरीजों से मनमानी वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू जांच: पैथोलॉजी लैब पर मरीजों से मनमानी वसूली
विज्ञापन
बिजनौर। जिले में बुखार से तेजी से फैल रहा है। ऐसे में मरीज डेंगू की जांच कराने निजी पैथोलॉजी लैब पर पहुंच रहे हैं। सीएमओ ने भी निर्धारित शुल्क लेने के लिए पत्र भी जारी किया है लेकिन पैथोलॉजी लैब पर आदेशों का पालन होता नजर नहीं आ रहा है। मरीजों से एलाइजा जांच का निर्धारित शुल्क 600 रुपये होने के बावजूद 900 रुपये तक लिए जा रहे हैं।
शुक्रवार को पैथोलॉजी लैब पर डेंगू की जांच के नाम पर हो रही मनमानी वसूली की पड़ताल में सामने आया कि शास्त्री चौक से जजी चौक के बीच स्थित पैथोलॉजी लैब पर रैपिड किट से डेंगू की जांच के 900 रुपये मांगे। जबकि, रैपिड किट से एलाइजा की तुलना में सस्ती जांच होती है। सरकार ने एलाइजा जांच के लिए 600 रुपये निर्धारित किए हैं। यहीं हाल सिविल लाइन स्थित पैथोलॉजी लैब पर देखने को मिला। यहां भी एलाइला किट से डेंगू की जांच के लिए 750 रुपये बताए।
स्वास्थ्य विभाग जारी कर चुका है निर्देश
स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू जांच की दर निर्धारित करने के लिए निर्देश जारी किए जा चुके हैं। राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत वर्ष 2016, महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं की ओर से 19 जुलाई 2024 और मलेरिया एवं वीबीडीसी उत्तर प्रदेश के 15 मई 2026 के आदेश में निजी पैथोलॉजी में डेंगू जांच की दर न्यूनतम रखने के संबंध में निर्देश दिए गए हैं। जिसके चलते जिले की सभी निजी पैथोलॉजी को निर्धारित से अधिक शुल्क नहीं लेने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
सरकारी अस्पतालों में निशुल्क होती है डेंगू जांच
सीएचसी पर रैपिड किट से डेंगू की निशुल्क जांच होती है जबकि, पॉजिटिव आने पर मरीज की मेडिकल कॉलेज में रैपिड किट और एलाइजा दोनों तरह से जांच की जाती है। यह जांच भी निशुल्क है।
निजी पैथोलॉजी लैब पर एलाइजा किट से डेंगू जांच के लिए 600 रुपये शुल्क निर्धारित है। अगर, कोई जांच के अधिक पैसे ले रहा है तो जांच कराकर कार्रवाई करेंगे।
....डॉ. कौशलेंद्र सिंह, सीएमओ, बिजनौर