फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Wooden bridge will be built on Kho river for Shiva devotees

Bijnor News: शिवभक्तों के लिए खो नदी पर बनेगा लकड़ी का पुल

Thu, 29 Feb 2024 01:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Wooden bridge will be built on Kho river for Shiva devotees
​शिवरात्रि के मौके पर कांवडियों के मार्ग को सुगम बनाने के लिए खो नदी में लकड़ी का पुल बनाने के 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धामपुर। विकास विभाग की ओर से ग्रामीणों के सहयोग से शिव भक्तों की राह को आसान करने के लिए गांव करनावाला-नंदगांव तक के करीब सात किमी लंबे कच्चे मार्ग पर मिट्टी भराव कार्य पूरा कर लिया गया है। इस मार्ग में पड़ने वाली खो नदी को पार करने के लिए बृहस्पतिवार से लकड़ी के अस्थाई पुल का निर्माण कार्य शुरू होगा। दो दिन में 300 मीटर लंबे पुल को तैयार कर शिवभक्तों को समर्पित करने का लक्ष्य है।

ब्लाॅक प्रमुख क्षमा हेमलता चौहान ने बताया कि बुधवार को मौके पर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ग्राम नाथाडोई, मंधौरा, धुराड़ा व कोप्पा आदि के ग्रामीणों से चर्चा की। अस्थायी पुल के निर्माण से उत्तराखंड के काशीपुर, जसपुर, गदरपुर, रुद्रपुर, बरेली, शाहजहांपुर आदि स्थानों को रवाना होने वाले कांवड़ियों की दूरी करीब दस किलोमीटर कम हो जाएगी। इस दौरान खंड विकास अधिकारी त्रिलोक चंद, नसीम अहमद, त्रिवेंद्र सिंह, पवन कुमार, राजेश कुमार, लाखन सिंह, हेमराज सिंह, कृपाल सिंह, नरेश कुमार, रामफूल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed