Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Women will make society aware of environment and polythene eradication

पर्यावरण संरक्षण गतिविधि नारी शक्ति संस्था की बैठक, निशा बनीं नगर संयोजक

Tue, 26 Jul 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Women will make society aware of environment and polythene eradication
नजीबाबाद के सुभाष नगर में बैठक करतीं महिलाएं। - फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद। पर्यावरण संतुलन और पॉलीथिन उन्मूलन के लिए पर्यावरण संरक्षण गतिविधि नारी शक्ति संस्था जागरूकता अभियान चलाएगी। संस्था की बैठक में निशा रानी को नगर संयोजक चुना गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पर्यावरण संरक्षण गतिविधि नारी शक्ति संस्था समाज को पर्यावरण और पालिथीन उन्मूलन के प्रति जागरूक करेगी। सुभाष नगर में पूर्व सूबेदार मेजर जेपी सिंह राजपूत के आवास पर विमला देवी की अध्यक्षता में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि नारी शक्ति की संगोष्ठी हुई। क्षेत्र की महिलाओं ने सर्वसम्मति से समाज को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने, अधिक से अधिक पौधे रोपित कराने, जल संरक्षण के लिए वातावरण निर्माण करने और पॉलीथिन उन्मूलन के लिए समाज को रैली और जनसंपर्क के माध्यम से जागरूक करने का संकल्प लिया। सर्वसम्मति से पूर्व सैनिक मनोज कुमार की पत्नी निशा रानी को संस्था की नगर संयोजक बनाया गया। विमला देवी ने बेकार वस्तुओं से उपयोगी वस्तुएं बनाने और पर्यावरण जागरूकता अभियान की जानकारी दी। कार्यक्रम में नीतू शर्मा, रचना शर्मा, कुसुम कौर, अनिता, कुमुद, रेखा, हेमलता, पूनम, डॉली, राधा, रीता सहित क्षेत्रीय महिलाओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed